मध्यप्रदेश भाजपा महिला मोर्चा में 38 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। विभिन्न जिलों से उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री समेत कई पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से 38 पदाधिकारियों की नियुक्ति कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया गया है।
भोपाल में जारी आदेश के अनुसार, महिला मोर्चा में विभिन्न जिलों से 38 नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। इन नियुक्तियों को संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


जारी सूची के मुताबिक, नीलिमा शिंदे (ग्वालियर), आशा गुप्ता (पन्ना), माया पटेल (देवास), शालिनी सरावगी (शहडोल), अंजना पटेल (बड़वानी), विभा श्रीवास्तव (अशोकनगर) और डॉ. याकृति जाड़िया (सागर) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महामंत्री पद पर ज्योति सिंह राजपूत (सिवनी), डॉ. सपना वर्मा (सतना) और मोना सुस्तानी (राजगढ़) को जिम्मेदारी दी गई है।
मंत्री पद पर शशि पटेल (मंडला), खुशबू गुप्ता (ग्वालियर), रीना दंडोतिया (मुरैना), ममता मालवीय (बैतूल), डॉ. अंजली रायजादा (ग्वालियर), चारुलता यादव (खंडवा), सीमा जायसवाल (सिंगरौली) और प्रमिला यादव (उज्जैन) को नियुक्त किया गया है।
कोषाध्यक्ष के रूप में निधि बंग (इंदौर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अर्चना अग्रवाल (जबलपुर) और पूर्णिमा तिवारी (रीवा) को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यालय संचालन के लिए भावना सिंह (भोपाल) को कार्यालय मंत्री, जबकि विमला तिवारी (भोपाल) और ललिता पुर्तिया (नर्मदापुरम) को सह कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है।
मीडिया और आईटी प्रबंधन में हर्षा ठाकुर (खंडवा) को मीडिया प्रभारी, प्रियांशा उरमलिया (सतना) को सह मीडिया प्रभारी, स्मृति जैन (नरसिंहपुर) को सोशल मीडिया प्रभारी तथा सारिका उपाध्याय (ग्वालियर) और गायत्री सिंह ठाकुर (भोपाल) को सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
आईटी क्षेत्र में सुधा सुख्यानी (इंदौर) को आईटी प्रभारी, जबकि रश्मि पाण्डे (भोपाल) और किरण भदौरिया (ग्वालियर) को सह आईटी प्रभारी नियुक्त किया गया है। नीति एवं शोध विभाग में डॉ. साक्षी भारद्वाज (भोपाल) को प्रभारी तथा सुमन सिंह (सीधी) और इंदु चौधरी (सागर) को सह प्रभारी बनाया गया है।
प्रशिक्षण व्यवस्था के लिए शिवानी अडसपुस्कर (इंदौर नगर) को प्रशिक्षण प्रभारी तथा डॉ. वंदना आर्य (नरसिंहपुर) और चेतना शर्मा (शाजापुर) को सह प्रशिक्षण प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे संगठन की नीतियों को प्रभावी तरीके से जन-जन तक पहुंचाएं और महिला मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।