Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

MP Assembly Passes Supplementary Budget

मध्यप्रदेश विधानसभा में 19,287 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित, रोशनी केस, किसान और ट्रेड डील पर विपक्ष का प्रदर्शन

मध्यप्रदेश विधानसभा में 19,287 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित। रोशनी केस, किसानों के नुकसान और ट्रेड डील पर सदन में जोरदार चर्चा हुई


मध्यप्रदेश विधानसभा में 19287 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित रोशनी केस किसान और ट्रेड डील पर विपक्ष का प्रदर्शन

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को करीब दो घंटे की चर्चा के बाद 19,287.32 करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट पारित कर दिया गया। इसके साथ ही सदन में मुख्य बजट पर भी चर्चा की शुरुआत हो गई। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने यह अनुपूरक बजट 17 फरवरी को विधानसभा में पेश किया था।

अनुपूरक बजट पर चर्चा के बाद मिली मंजूरी

सदन में बजट पर पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी। चर्चा पूरी होने के बाद अनुपूरक बजट को पारित कर दिया गया। बजट पारित होने के साथ ही राज्य के वित्तीय प्रावधानों को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया।

MBBS छात्रा रोशनी की मौत का मामला सदन में उठा

बजट चर्चा के दौरान एमबीबीएस छात्रा रोशनी की आत्महत्या का मामला भी जोरदार तरीके से उठा। विधायक सेना पटेल ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए कहा कि छात्रा के परिजनों को समय पर सूचना नहीं दी गई और उनकी अनुपस्थिति में पोस्टमार्टम कर दिया गया। उन्होंने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए CBI जांच की मांग की।

सरकार का जवाब क्या रहा?

मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने सदन को बताया कि छात्रा निजी छात्रावास में रह रही थी गांधी मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया सिर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले मोबाइल जांच में छात्रा द्वारा पढ़ाई को लेकर तनाव की बात सामने आई सीसीटीवी में तीसरी मंजिल की ओर जाते हुए दिखाई दी कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था सरकार ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया है और फिलहाल CBI जांच की आवश्यकता नहीं है।

किसानों के नुकसान का मुद्दा भी गूंजा

विधायकों भैरों सिंह बापू, अनिरुद्ध मारू और तेजबहादुर सिंह ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाया। मंत्री करण सिंह वर्मा ने बताया कि आगर मालवा, मंदसौर सहित कई जिलों में सर्वे के निर्देश दिए गए हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

इस्तीफे पर बोले हेमंत कटारे

उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपने इस्तीफे को लेकर कहा कि उन्होंने पार्टी फोरम में अपनी बात रख दी है और वे किसी दबाव में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों से जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे। भाजपा में जाने की अटकलों को उन्होंने खारिज करते हुए खुद को कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया।

इंडिया-यूएस ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

विधानसभा के छठे दिन कांग्रेस विधायकों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि यह समझौता किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कांग्रेस विधायक गांधी प्रतिमा के पास एकत्र हुए और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। सिंघार ने कहा कि पार्टी किसानों के हितों के लिए सदन से सड़क तक संघर्ष जारी रखेगी। 

Related to this topic: