Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़ > रायपुर

बस्तर हुआ पूरा कवर, बिजली गिरने से 1 की मौत

बस्तर हुआ पूरा कवर, बिजली गिरने से 1 की मौत

बस्तर हुआ पूरा कवर बिजली गिरने से 1 की मौत

Chhattisgarh Monsoon 2025 : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए रायपुर समेत सभी जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने यह संभावना भी जताई है कि, अगले 24 घंटे में मानसून राजधानी रायपुर में प्रवेश कर सकता है। बस्तर जिला मानसून ने पूरी तरह कवर कर लिया हैं। इससे पहले बिलासपुर में गुरुवार को तेज बारिश हुई, जबकि बलौदाबाजार में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकिआठ लोग घायल हैं।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश तेज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर समेत 9 जिलों के अधिकांश जगहों में बारिश होने की उम्मीद है। रायपुर–दुर्ग सहित 8 जिलों के अनेक स्थानों में बारिश होगी। 7 जिलों के कुछ और बाकी जिलों के एक- दो जगहों पर बारिश हो सकती है।

बिजली गिरने से एक की मौत, आठ घायल 

बलौदाबाजार में बीते दिन बारिश से बचने के लिए 26 वर्षीय प्रतीक कोसले समेत 9 लोग पुराने आंगनबाड़ी भवन के पास रुके थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से प्रतीक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बाकी लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला कलेक्टर घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बुधवार 28 मई को मानसून की एंट्री हुई है। 24 घंटे में ही बस्तर संभाग के लगभग सभी जिलों को मानसून ने कवर कर लिया। इसके बाद संभावना हैं कि, अगले 24 से 48 घंटों में मानसून रायपुर में एंट्री कर सकता है। यहां मानसून के पहुंचने की नॉर्मल डेट 16 जून है। 24 मई को केरल में मानसून की दस्तक हुई थी तो माना जा रहा था कि छह जून को प्रदेश में भी मानसून पहुंचेगा, लेकिन नौ दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये 



Related to this topic: