Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Milk Prices Hiked in Bhopal Indore From April 1

MP News: भोपाल-इंदौर में दूध महंगा: 1 अप्रैल से बढ़े दाम, जानें नए रेट

एमपी के भोपाल-इंदौर में 1 अप्रैल से दूध 3 से 4 रुपये महंगा हो गया। घर पहुंच सेवा में अब 63 रुपये प्रति लीटर देना होगा, उत्पादन लागत बढ़ने को वजह बताया गया।


mp news भोपाल-इंदौर में दूध महंगा 1 अप्रैल से बढ़े दाम जानें नए रेट

Milk Price Increase In MP |

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर समेत कई जिलों में 1 अप्रैल से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। अब घर पहुंचने वाले दूध के लिए ग्राहकों को पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। दूध विक्रेताओं ने इसके पीछे उत्पादन लागत बढ़ने की वजह बताई है।

घर पहुंच सेवा और खुले दूध के नए दाम

इंदौर में घर पहुंच सेवा के तहत मिलने वाला दूध अब 60 रुपये से बढ़कर 63 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डेयरी और दुकानों पर खुला दूध ग्राहकों को 65 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिलेगा।

उत्पादन घटने और लागत बढ़ने का असर

दूध विक्रेता संघ के अनुसार, गर्मी में दुधारू पशुओं का उत्पादन कम हो जाता है। साथ ही पशु आहार और पशुओं की कीमत बढ़ने से लागत बढ़ी है। इसके चलते दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया। नई दरों के तहत दूध उत्पादकों को अब प्रति फैट 35 पैसे ज्यादा मिलेंगे। वहीं, मावा प्रणाली से दूध बेचने वाले किसानों को 2 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त मिलेंगे।

फैट रेट और होम डिलीवरी चार्ज में बदलाव

दूध का क्रय मूल्य 8.60 रुपये प्रति फैट से बढ़ाकर 8.95 रुपये प्रति फैट कर दिया गया है। इसके साथ ही होम डिलीवरी पर 1 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त शुल्क जोड़ा गया है।

आगे फिर हो सकती है कीमतों की समीक्षा

दुग्ध संघ ने कहा है कि अगर पशु आहार जैसे भूसा और खली के दाम आगे बढ़ते हैं, तो कीमतों की फिर समीक्षा की जाएगी। साथ ही डेयरियों के लिए पीएनजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से की गई है।

जिलों में इतनी बढ़ी कीमतें

भोपाल, उज्जैन, देवास, खरगोन, खंडवा और बड़वाह में दूध 4 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। वहीं, धार और सोनकच्छ में कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

Related to this topic: