Breaking News
  • हिमाचल में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत 4 घायल; मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे
  • कांग्रेस का आरोप-सरकार ने राहुल की इंस्टाग्राम रील ब्लॉक की, तमिलनाडु CM विजय के साथ बनाई थी
  • राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म, 46.8°C तापमान: देश के 9 शहरों में पारा 44°C पार
  • ट्रम्प ने जंग रोकने के लिए ईरान का प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिका ने एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने की शर्त रखी
  • बंगाल CM सुवेंदु के PA हत्याकांड में 3 संदिग्ध गिरफ्तार

होम > प्रदेश

Mathura Boat Accident 3 Dead and Rescue Ongoing

मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में नाव पलटने से पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत, 25 लोग थे सवार

मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हुआ। 25 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से 15 को बचा लिया गया है जबकि 3 की मौत की पुष्टि हुई है। बचाव अभियान जारी है।


मथुरा में बड़ा हादसा  यमुना में नाव पलटने से पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत 25 लोग थे सवार

UP Accident News |

वृंदावन। उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। केसी घाट के पास श्रद्धालुओं से भरी नाव पांटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे में 25 लोग थे सवार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाव में करीब 25 श्रद्धालु सवार थे। पुल से टकराने के बाद नाव असंतुलित होकर पलट गई, जिससे सभी लोग नदी में गिर गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और प्रशासन हरकत में आ गया।

राहत और बचाव कार्य जारी

सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीन की मौत, कई की तलाश जारी

इस हादसे में अब तक तीन श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए गोताखोर लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

प्रशासन की अपील

घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा होने से बचाव कार्य में बाधा आ रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौके पर भीड़ न लगाएं और बचाव दल का सहयोग करें। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और राहत कार्य तेज़ी से जारी है।

Related to this topic: