Breaking News
  • मथुरा में गौ रक्षक की मौत पर बवाल, लाठीचार्ज: पुलिस पर पथराव, कई घायल
  • झांसी में आकाशीय बिजली गिरने से बारुद फैक्ट्री में विस्फोट: एक की मौत, 10Km दूर तक सुनाई दिया धमाका
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जयपुर में नामी उद्योगपतियों के साथ एमपी में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे
  • बंगाल-ओडिशा में आज आंधी-बारिश, MP-राजस्थान में ओले गिरे; यूपी-बिहार में बिजली गिरने से 7 मौतें

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Mathura Farsa Wale Baba Murder Protest News

मथुरा में गौरक्षक  ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या से तनाव,  हजारों की भीड़ सड़क पर उतरी, पुलिस पर पथराव, कई घायल

मथुरा में फरसा वाले बाबा की हत्या के बाद बवाल, गौ तस्करों पर आरोप। हाईवे जाम, पुलिस जांच में जुटी, कई आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।


मथुरा में गौरक्षक  ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या से तनाव  हजारों की भीड़ सड़क पर उतरी पुलिस पर पथराव कई घायल

मथुरा से बड़ी खबर सामने आई है। ब्रज क्षेत्र के विख्यात गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या कर दी गई है। आरोप है कि गौ तस्करों ने उन्हें वाहन से कुचल दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और संत समाज व गौरक्षकों में आक्रोश देखा जा रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस दौरान आगरा-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया गया। आक्रोशित भीड़ ने हाईवे पर पथराव कर दिया। 

क्या था मामला 

यह घटना कोसी कलां थाना क्षेत्र के कोटवन चौकी अंतर्गत नवीपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि तड़के करीब 4 बजे बाबा गौ तस्करों का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें वाहन से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हाईवे जाम, प्रदर्शन तेज

घटना के विरोध में गौरक्षकों और स्थानीय लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हालिया घटनाओं से बढ़ी चिंता  मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में हाल के समय में साधु-संतों के खिलाफ अपराध के मामलों में वृद्धि देखी गई है। हाल ही में बरसाना स्थित राधा बल्लभ मंदिर के पुजारी मोहन दास उर्फ गूंगा बाबा की हत्या का मामला भी सामने आया था, जिससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।

पुलिस पर उठ रहे सवाल

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related to this topic: