Breaking News
  • MP में गेहूं खरीदी में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • राजस्थान में अप्रैल में सर्दी, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी: देश के 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
  • 'जहरीले सांप' बयान पर नितिन नवीन बोले-ये कांग्रेस की भाषा
  • सोना 1 हजार गिरकर 1.51 लाख पर आया, चांदी की कीमत 9 हजार कम होकर 2.35 लाख हुई
  • असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में वोटिंग

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

देवास के खिवनी में आदिवासियों के बीच पहुंचे मामा शिवराज, वन विभाग ने उजाड़ दिए थे घर

देवास के खिवनी में आदिवासियों के बीच पहुंचे मामा शिवराज, वन विभाग ने उजाड़ दिए थे घर


देवास के खिवनी में आदिवासियों के बीच पहुंचे मामा शिवराज वन विभाग ने उजाड़ दिए थे घर

Dewas News: शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान देवास जिले के खिवनी खुर्द गांव पहुंचे। यहां उन्होंने उन आदिवासी परिवारों से मुलाकात की, जिनके घरों को वन विभाग ने 23 जून को अतिक्रमण करार देते हुए ध्वस्त कर दिया था। शिवराज ने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

पीड़ितों के बीच पहुंचे शिवराज

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान देवास के खिवनी खुर्द गांव में एक पीड़ित आदिवासी परिवार के घर करीब 15 मिनट तक रुके। उन्होंने वहीं खाना खाया और गांव में पैदल घूमकर हालात का जायज़ा लिया। बरसात के बीच बरसाती के नीचे खड़े होकर उन्होंने ग्रामीणों को लगभग 20 मिनट तक संबोधित किया।

अपने संबोधन में शिवराज ने कहा, “मैं आपका दर्द बांटने आया हूं। सरकार आदिवासियों और गरीबों के साथ है। किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि जिन अधिकारियों ने अमानवीय कार्य किया है, उन्हें दंडित किया जाएगा।


शिवराज ने दिए अफसरों को सख्त निर्देश

शिवराज सिंह चौहान ने खिवनी खुर्द गांव में पीड़ित आदिवासी परिवारों के लिए राहत की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुराने कब्जाधारियों को पट्टे दिए जाएंगे और सांसद स्वेच्छानुदान से सभी 51 परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी पीड़ितों को टीन शेड, राशन और आवश्यक सामग्री तुरंत उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने पहले से स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के आदेश भी दिए।

Related to this topic: