Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Datia Cash Seizure during by Election

दतिया उपचुनाव आचार संहिता में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 21.19 लाख रुपये नकद जब्त

दतिया उपचुनाव के बीच पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो से 21.19 लाख रुपये नकद जब्त किए। अब नकदी के दस्तावेज और उसके स्रोत की जांच की जा रही है।


दतिया उपचुनाव आचार संहिता में पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्कॉर्पियो से 2119 लाख रुपये नकद जब्त

Datia Crime News |

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले की विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसी के चलते पुलिस ने निगरानी भी सख्त कर दी गई है। चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए जिलेभर में लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। इसी अभियान के दौरान गोराघाट थाना क्षेत्र में पुलिस के हाथ बड़ी मात्रा में नकदी लगी है।

गोराघाट चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस ने एक स्कॉर्पियो की तलाशी ली, जिसमें से 21 लाख 19 हजार रुपये नकद बरामद हुए। नकदी मिलने के बाद वाहन को रोक लिया गया और आगे की जांच शुरू कर दी गई।

सघन चेकिंग में मिली बड़ी नकदी

पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर जिलेभर में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। इसी दौरान एमपी 09 ZD 9082 नंबर की स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में नकद बरामद हुआ। चुनाव के दौरान बड़ी रकम मिलने के कारण मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

नकदी के दस्तावेजों की हो रही जांच

पुलिस ने बरामद रकम को अपने कब्जे में लेकर वाहन मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि नकदी कहां से लाई गई थी और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए होना था। चुनाव अधिकारी भी रकम से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

उपचुनाव के चलते बढ़ी निगरानी

दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पूरे जिले में जांच अभियान लगातार जारी है। प्रशासन का फोकस आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर नजर बनाए रखने पर है।

Related to this topic: