Raipur Pandri market massive Fire break out

Raipur Massive Fire: रायपुर के पंडरी कपड़ा बाजार के पास भीषण आग; मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियाँ

रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट के पास सिटी सेंटर मॉल के नजदीक एक दुकान में भीषण आग लग गई। दमकल और पुलिस मौके पर है, आग के कारण और नुकसान की जानकारी अभी नहीं मिली।

By : संजय चतुर्वेदी
Raipur Massive Fire: रायपुर के पंडरी कपड़ा बाजार के पास भीषण आग; मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियाँ

Massive Fire in Raipur pandri market

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट के पास रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। राजधानी के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्रों में गिने जाने वाले इस इलाके में आग की खबर फैलते ही अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियाँ और देवेंद्र नगर थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आग लगने की वजह और नुकसान का ब्योरा अभी सामने नहीं आया है।

सिटी सेंटर मॉल के पास चौथे माले पर लगी आग

ताजा जानकारी के अनुसार, सिटी सेंटर मॉल के नजदीक होम डेकोरेशन की एक दुकान में आग लगी है। आग चौथे माले पर बताई जा रही है। फिलहाल दमकल की दो गाड़ियाँ घटनास्थल पर मौजूद हैं। तेज लपटें और आसमान में उठता घना काला धुआं देखकर आसपास के व्यापारियों, ग्राहकों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस और अग्निशमन दल की कई गाड़ियाँ तुरंत रवाना हुईं और आग बुझाने का काम तेजी से शुरू किया गया।

देखते ही देखते फैली लपटें

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोपहर के समय बाजार के नजदीकी हिस्से से अचानक धु्आं उठता दिखा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं। पंडरी थोक और खुदरा कपड़ों का बेहद घना और व्यस्त बाजार है। इसलिए दुकानदार अपनी दुकानों की सुरक्षा को लेकर घबरा गए। कई व्यापारियों ने एहतियात के तौर पर शटर गिरा दिए गए। सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी कुछ देर के लिए रुक गई।

तंग रास्तों के बीच दमकल कर्मियों ने संभाला मोर्चा

नगर निगम के अग्निशमन विभाग को तुरंत अलर्ट किया गया और कुछ ही मिनटों में दमकल की गाड़ियाँ सायरन बजाते हुए पहुंच गईं। कर्मियों ने चारों तरफ से पानी की तेज बौछारें मारकर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की। हालांकि तंग गलियों के चलते शुरू में गाड़ियों के घटनास्थल पर पहुंचने में दिक्कत आई। फिर भी दमकल कर्मियों ने आग को दूसरी दुकानों में पहुंचने से रोका। वहीं, इलाका देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आता है। खबर मिलेत ही थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

संबंधित सामग्री

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण में 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 3 लाख 83 हजार से ज्यादा महिलाएं हैं। जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 16 नवंबर से होंगी।

Nov 06, 2026
 Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी मिली है। बिहार 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ पहला मैच खेलेगा।

Nov 06, 2026
CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी। परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी, 10वीं 9 मार्च और 12वीं 9 अप्रैल तक चलेगी।

Nov 06, 2026
Sanitation Worker Strike: मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे स्वच्छता मित्र

Sanitation Worker Strike: मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे स्वच्छता मित्र

भोपाल नगर निगम के सफाई कर्मियों ने मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर दी। 4 नवंबर से ठप सफाई व्यवस्था अब पटरी पर लौटेगी।

Nov 06, 2026
UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 4543 नवचयनित दरोगाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि यूपी में अब भाई भतीजावाद नहीं, सिर्फ योग्यता और मेरिट से नौकरी मिलेगी।

Nov 06, 2026