Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय, ग्वालियर-रीवा समेत कई महिला अधिकारी

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय, ग्वालियर-रीवा समेत कई महिला अधिकारी

mp में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय ग्वालियर-रीवा समेत कई महिला अधिकारी

मुख्य सचिव कार्यालय में पदस्थ डी.के. नागेन्द्र, गुरुप्रसाद बनेंगे कलेक्टर
2017 बैच के आईएएस अधिकारी बनेंगे जिलाधीश

प्रदेश सरकार जल्द ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करने जा रही है, जिसमें करीब एक दर्जन जिलों के जिलाधीश बदले जा सकते हैं। इस फेरबदल में भोपाल के जिलाधीश कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, धार के प्रियंक मिश्रा सहित रीवा, ग्वालियर, मैहर, नर्मदापुरम और झाबुआ जिलों की महिला जिलाधीशों को बदले जाने की संभावना है।

इसके साथ ही 2017 बैच के आईएएस अधिकारियों को कलेक्टर बनाने का सिलसिला शुरू होगा। मुख्य सचिव कार्यालय में पदस्थ दो अधिकारी गुरुप्रसाद और डी.के. नागेन्द्र को इस वर्ष कलेक्टरी मिलना तय माना जा रहा है।

मंत्रालय सूत्रों के अनुसार मैदानी अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर शासन स्तर पर मंथन हो चुका है। 21 जनवरी को मुख्य सचिव अनुराग जैन कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। इस बैठक के बाद कुछ मैदानी अधिकारियों को बदले जाने की संभावना है। यह भी संभावना है कि 26 जनवरी के कारण तबादला सूची में कुछ समय लग सकता है। मंत्रालय और विभागाध्यक्ष स्तर पर भी अधिकारियों के तबादले होंगे।

कलेक्टर बनने वाले थे, निलंबित हो गए सिसोनिया

इंदौर दूषित पानी मामले में सरकार ने आईएएस अधिकारी रोहित सिसोनिया को निलंबित कर दिया है। 2017 बैच के जिन अधिकारियों को कलेक्टर बनाया जाना था, उनमें सिसोनिया का नाम भी शामिल था। इसी बैच के गुरुप्रसाद, डी.के. नागेन्द्र, सुश्री अंजु अरुण कुमार, अभिलाष मिश्रा, कुमार सत्यम, सौरभ सोनवाने, योगेश तुकारात और राहुल नामदेव को इस वर्ष कलेक्टरी मिल सकती है।

प्रदेश के इतिहास में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 जिलों में महिला अधिकारियों को कलेक्टर बनाया है। इनमें श्रीमती रुचिका चौहान (ग्वालियर), श्रीमती ऊषा परमार (पन्ना), श्रीमती प्रतिभा पाल (रीवा), श्रीमती रजनी सिंह (नरसिंहपुर), सुश्री सोनिया मीणा (नर्मदापुरम), श्रीमती शीतला पटले (सिवनी), श्रीमती नेहा मीणा (झाबुआ), सुश्री रिजु बाफना (शाजापुर), सुश्री भव्या मित्तल (खरगोन) और श्रीमती रानी बातड़ (मैहर) शामिल हैं।

इसके अलावा श्रीमती नीतू माथुर (आलीराजपुर), श्रीमती अंजु पवन भदौरिया (डिंडौरी), श्रीमती जमुना भिड़े (निवाड़ी), श्रीमती अदिति गर्ग (मंदसौर), श्रीमती जयति सिंह (बड़वानी), श्रीमती प्रीति यादव (आगर-मालवा) और सुश्री मिशा सिंह (रतलाम) वर्तमान में कलेक्टर हैं।

17 महिला कलेक्टरों में से 5 हट सकती हैं

इनमें से रुचिका चौहान, प्रतिभा पाल, सोनिया मीणा, नेहा मीणा और जमुना भिड़े को बदला जा सकता है। 17 महिला कलेक्टरों में से 5 अधिकारी पदोन्नत श्रेणी की हैं। 2010 बैच के अधिकारियों को सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है, जिससे इस बैच के अधिकारी भी प्रभावित होंगे।

तीन संभागायुक्त बदलने की संभावना

तबादलों के तहत भोपाल, ग्वालियर और रीवा संभाग के तीन संभागायुक्त बदले जा सकते हैं। भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह सचिव पद पर पदोन्नत हो चुके हैं। उन्हें भोपाल संभागायुक्त बनाया जा सकता है या फिर मुख्यमंत्री कार्यालय में उनकी वापसी हो सकती है।

Related to this topic: