मध्यप्रदेश वाणिज्यिक कर विभाग ने फेरबदल करते हुए 4 नए उपायुक्त को अपर आयुक्त पर नियुक्ति देकर पदोन्नत किया और उन्हें नई अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
MP Transfer List: मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पदोन्नति के साथ हुआ तबादला |
MP Transfer List: मध्यप्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है। तबादलों के इसी दौर में मोहन सरकार ने एक बड़ा प्रशानिक फेरबदल किया है। मध्यप्रदेश वाणिज्यिक कर विभाग ने फेरबदल करते हुए 4 नए उपायुक्त को अपर आयुक्त पर नियुक्ति देकर पदोन्नत किया और उन्हें नई अहम जिम्मेदारी सौंपी है। सभी पदौन्नत अधिकारी 2 साल की परिवीक्षा पर नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
इन्हें मिली नई जिम्मेदारी
सपन कुमार सोनटके: उपायुक्त, वाणिज्यिक कर (कार्यवाहक प्रभारी अपर आयुक्त), परिक्षेत्र जबलपुर को अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर, परिक्षेत्र जबलपुर की जिम्मेदारी सौंपी है।
आर.के. शर्मा: उपायुक्त, वाणिज्यिक कर (कार्यवाहक प्रभारी अपर आयुक्त), कार्यालय वाणिज्यिक कर आयुक्त, मुख्यालय इंदौर को
अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर, कार्यालय वाणिज्यिक कर आयुक्त, मुख्यालय इंदौर की नई जिम्मेदारी सौंपी है।
मनोज कुमार चौबे: उपायुक्त, वाणिज्यिक कर (कार्यवाहक प्रभारी अपर आयुक्त), कार्यालय वाणिज्यिक कर आयुक्त, मुख्यालय इंदौर को
अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर, कार्यालय वाणिज्यिक कर आयुक्त, मुख्यालय इंदौर का प्रभार सौंपी है।
प्रदीप कुमार दुबे: उपायुक्त, वाणिज्यिक कर (कार्यवाहक प्रभारी अपर आयुक्त), परिक्षेत्र भोपाल को अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर, परिक्षेत्र भोपाल बनाया है।
