Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

MP 11 IAS Transfer List

MP 11 IAS Transfer: मध्यप्रदेश में 11 IAS अधिकारियों के तबादले, सूची जारी

मुख्यमंत्री के मोहन यादव के दुबई दौरे से पहले मध्य प्रदेश शासन ने बड़े पैमाने पर बदलाव करते हुए कई 11 IAS अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना की है।


mp 11 ias transfer मध्यप्रदेश में 11 ias अधिकारियों के तबादले सूची जारी 

MP 11 IAS Transfer: मध्यप्रदेश में 11 IAS अधिकारियों के तबादले, सूची जारी  |

MP 11 IAS Transfer: मुख्यमंत्री के मोहन यादव के दुबई दौरे से पहले मध्य प्रदेश शासन ने बड़े पैमाने पर बदलाव करते हुए कई 11 IAS अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना की है। इस फेरबदल से सचिव, अपर सचिव और संभाग आयुक्त स्तर के कई अधिकारी प्रभावित हुए हैं।

सागर संभाग आयुक्त बदले

प्रशासनिक फेरबदल के तहत सागर संभाग आयुक्त अनिल सुचारी को हटाकर मध्यप्रदेश भंडार गृह निगम, भोपाल का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। वहीं दिलीप कुमार को सागर संभाग का नया आयुक्त बनाया गया है।

इन अफसरों की मिली नई जिम्मेदारियां

अनुभा श्रीवास्तव: सचिव, राजस्व विभाग।
सतेन्द्र सिंह: सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग (साथ ही अनुसूचित जाति कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार)।
नेहा मारव्या सिंह: प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम।
निधि निवेदिता: प्रमुख राजस्व आयुक्त (साथ ही भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार)।
अनुराग वर्मा: प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम।
मयंक अग्रवाल: CEO, विकसित भारत-रोजगार गारंटी आजीविका मिशन (ग्रामीण) (साथ ही समग्र नर्मदा मिशन का अतिरिक्त प्रभार)।
संदीप जी.आर.: आयुक्त, महिला एवं बाल विकास।
अवि प्रसाद: MD, मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉर्पोरेशन (साथ ही लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार)।
नेहा जैन: CEO, स्मार्ट सिटी उज्जैन (साथ ही अपर आयुक्त, नगर निगम उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार)।

इन्हें मिले अतिरिक्त प्रभार

रघुराज एम.आर.: तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग।
तरुण राठी: आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं, MAPCET और आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान।
कुमार पुरुषोत्तम: उद्योग आयुक्त और MD, लघु उद्योग निगम।
शीतला पटले: श्रम आयुक्त।
अनिशा श्रीवास्तव: CEO, ग्वालियर विकास प्राधिकरण।

Related to this topic: