Breaking News
  • खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर ईरान का हमला
  • राघव चड्ढा पर पार्टी की सख्ती! AAP ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाया
  • मालदा में 7 इलेक्शन ऑब्जर्वर घंटों बंधक बनाए जाने पर SC सख्त
  • सोने-चांदी में भारी गिरावटः गोल्ड 3263 तो सिल्वर में 13 हजार गिरा
  • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया
  • गुजरात के अमरेली में 3.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 6 दिनों में दूसरा झटका

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

Mahasamund Congress Fight: Leaders Clash, FIR File

महासमुंद में कांग्रेस नेताओं की भिड़ंत: कुर्सियां चलीं, गिलास टूटे, FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में गुरुवार के दिन कांग्रेस नेताओं के बीच मारपीट हुई। इस दौरान नेताओं ने एक दूसरे कुर्सियां-गिलास फेंके। वहीं, विजय साव पर FIR दर्ज। जानें पूरा मामला।


महासमुंद में कांग्रेस नेताओं की भिड़ंत कुर्सियां चलीं गिलास टूटे fir दर्ज

महासमुंद न्यूज |

महासमुंदर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में गुरुवार दोपहर कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। हालात ऐसे बने कि नेताओं ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं, गिलास तोड़े और कपड़े तक फट गए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भड़का विवाद

महंगाई के मुद्दे पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव की पत्रकार वार्ता खत्म होते ही माहौल बदल गया। जिला उपाध्यक्ष विजय साव ने आरोप लगाया कि उन्हें और कई अन्य पदाधिकारियों को प्रेस कॉन्फ्रेंस की सही जानकारी नहीं दी गई। बस यही बात चिंगारी बनी। पहले हल्की बहस हुई, फिर आवाजें ऊंची हुईं और कुछ ही मिनटों में मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

गुस्से में टूटे कांच के गिलास

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ा कि नेताओं ने पास रखी प्लास्टिक कुर्सियां उठाकर फेंकनी शुरू कर दीं। कांच के गिलास जमीन पर पटक दिए गए, जिससे वे चकनाचूर हो गए।

कपड़े फटे, नेताओं को बीच-बचाव करना पड़ा

तीनों नेताओं जिनमें विजय साव, ढेलू निषाद और निर्मल जैन के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। स्थिति बिगड़ती देख अन्य पदाधिकारियों को बीच-बचाव करना पड़ा, लेकिन काफी देर तक मामला शांत नहीं हुआ।

सख्ती के बाद शांत हुआ मामला

जब हालात नियंत्रण से बाहर हो गए तो जिला अध्यक्ष ने पुलिस को बुलाया।  मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले समझाने की कोशिश की। लेकिन कुछ नेता कांग्रेस भवन छोड़ने को तैयार नहीं थे। आखिरकार सख्ती बरतने के बाद स्थिति काबू में आई।

एक हफ्ते पहले बने उपाध्यक्ष पर FIR

इस पूरे विवाद के बाद जिला उपाध्यक्ष विजय साव के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई है। विजय साव वार्ड नंबर-28 के पार्षद हैं और तीन बार पार्षद रह चुके हैं। उन्हें हाल ही में, करीब एक हफ्ते पहले ही जिला उपाध्यक्ष बनाया गया था।

संगठन पर उठे सवाल

स्थानीय स्तर पर यह घटना सिर्फ एक झगड़ा नहीं, बल्कि संगठन के भीतर चल रही खींचतान की ओर इशारा करती है। ऐसे समय में जब महंगाई जैसे मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है, अंदरूनी विवाद पार्टी की छवि पर असर डाल सकते हैं।

Related to this topic: