Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

पीथमपुर में लिउगोंग का नया प्लांट

पीथमपुर में लिउगोंग इंडिया का नया प्लांट शुरू, CM बोले- MP बन रहा मैन्युफैक्चरिंग हब

मध्यप्रदेश के पीथमपुर में लिउगोंग इंडिया का नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू हुआ। इससे 5000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।


पीथमपुर में लिउगोंग इंडिया का नया प्लांट शुरू cm बोले- mp बन रहा मैन्युफैक्चरिंग हब 

मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में लिउगोंग इंडिया के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। कंपनी ने अपनी मौजूदा इकाई के विस्तार के लिए 272 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया है। इस परियोजना से करीब 5 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है।उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि पीथमपुर आज केवल मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देश का प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग गेटवे बन चुका है। राज्य सरकार यहां 'मेक इन इंडिया, मेक इन एमपी' के विजन को मजबूत करने के लिए उद्योगों के अनुकूल इकोसिस्टम तैयार कर रही है।

पीथमपुर को बनाया जा रहा भविष्य का इंडस्ट्रियल हब

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीथमपुर को ग्रीन इंडस्ट्री, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और ग्लोबल एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि लगातार वैश्विक कंपनियों का यहां निवेश करना इस बात का प्रमाण है कि निवेशकों का भरोसा मध्यप्रदेश पर लगातार बढ़ रहा है।

उत्पादन क्षमता दोगुनी से ज्यादा होगी

लिउगोंग दुनिया की प्रमुख हैवी अर्थ मूविंग मशीन बनाने वाली कंपनियों में शामिल है। मुख्यमंत्री ने बताया कि नई उत्पादन इकाई शुरू होने के बाद कंपनी की वार्षिक उत्पादन क्षमता 3,250 मशीनों से बढ़कर 7,500 मशीनों तक पहुंच जाएगी।इस विस्तार से कंपनी में 600 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे, जबकि सहायक उद्योगों और सप्लाई चेन के जरिए करीब 5 हजार अप्रत्यक्ष रोजगार भी मिलेंगे। इससे इंजीनियरिंग, ऑटो कंपोनेंट और मशीनरी उद्योगों को भी मजबूती मिलेगी।

दो साल में आया 10 हजार करोड़ का विदेशी निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में मध्यप्रदेश को करीब 10 हजार करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसे राज्य की उद्योग समर्थक नीतियों का परिणाम बताते हुए कहा कि यह निवेश राज्य के विकास और रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

छह महीने में 76 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री के अनुसार, वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में प्रदेश को 76,862 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे 82 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।उन्होंने बताया कि पिछले छह महीनों में 41,950 करोड़ रुपये के निवेश से जुड़ी 166 नई औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित की जा चुकी है। वहीं, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) 2025 में मध्यप्रदेश को 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे।

निवेशकों का बढ़ रहा भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक महीने के भीतर पीथमपुर में दूसरी बड़ी वैश्विक कंपनी की नई उत्पादन इकाई शुरू होना इस बात का संकेत है कि मध्यप्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। सरकार उद्योगों को हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Related to this topic: