Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में टेक उद्योग का विकास

MP Tech Growth Conclave 3.0: मध्यप्रदेश को ₹40 हजार करोड़ का निवेश, 34 हजार रोजगार के अवसर, CM बोले- टेक हब बन रहा प्रदे

MP Tech Growth Conclave 3.0 में मध्यप्रदेश को 40 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, जिससे 34 हजार रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। स्पेन की सबमर ग्रुप 19 हजार करोड़ का AI-Ready Data Center स्थापित करेगी।


mp tech growth conclave 30 मध्यप्रदेश को ₹40 हजार करोड़ का निवेश 34 हजार रोजगार के अवसर cm बोले- टेक हब बन रहा प्रदे

मध्यप्रदेश आईटी और हाई-टेक इंडस्ट्री के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। राजधानी भोपाल में आयोजित MP Tech Growth Conclave 3.0 में प्रदेश को करीब 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इस निवेश से राज्य में 34 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब केवल कृषि प्रधान राज्य नहीं रहा, बल्कि देश का नया 'टेक हब' बनकर उभर रहा है।

विदेशी निवेश परियोजनाएं अंतिम चरण में

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में विदेशी निवेश अब केवल एमओयू तक सीमित नहीं है, बल्कि परियोजनाएं जमीन पर उतर रही हैं। स्पेन, कनाडा, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जापान, दक्षिण कोरिया, आयरलैंड और इंडो-जर्मन सहयोग सहित 8 देशों की 10 प्रमुख कंपनियों की 28,200 करोड़ रुपये से अधिक की निवेश परियोजनाएं अंतिम चरण में हैं।

स्पेन की कंपनी लगाएगी ₹19 हजार करोड़ का डेटा सेंटर

कॉन्क्लेव का सबसे बड़ा निवेश स्पेन की सबमर ग्रुप (Submer Group) की ओर से आया। कंपनी मध्यप्रदेश में 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 19 हजार करोड़ रुपये) की लागत से AI-Ready Data Center स्थापित करेगी।सबमर इंडिया के सीईओ पैट्रिक स्मेल्ट्स ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षक गंतव्य बन गया है। यह परियोजना राज्य को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा मैनेजमेंट के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी।

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं

कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री ने आईटी और डिजिटल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कई अहम घोषणाएं कीं।

  • इंदौर के सुपर कॉरिडोर में 3 एकड़ में अत्याधुनिक आईटी पार्क बनाया जाएगा।

  • प्रदेश में सेमीकंडक्टर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित होगा।

  • भोपाल आईटी पार्क में नया आईटी टॉवर विकसित किया जाएगा।

  • कोलार (भोपाल) में प्लग-एंड-प्ले सुविधा वाला नया आईटी पार्क बनाया जाएगा।

  • AVGC-XR सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना होगी, जिससे एनीमेशन, गेमिंग, विजुअल इफेक्ट्स और एक्सटेंडेड रियलिटी उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

  • भारत सरकार के सहयोग से मंथन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और ग्लोबल रिकल्स पार्क में AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे।

तकनीक और रोजगार पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में अब कृषि के साथ-साथ ड्रोन, मिसाइल, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा सेंटर जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भी तेजी से काम हो रहा है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश को देश के प्रमुख टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हब के रूप में विकसित करना है, ताकि युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिल सके।

Related to this topic: