एमपी बोर्ड का कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज बहुत जल्द जारी होने वाला है, जानें कैसे चेक करें....
मध्यप्रदेश बोर्ड (MP Board) 2026 के कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट आज जारी होने वाले हैं। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, दोनों कक्षाओं का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह वल्लभ भवन स्थित मंत्रालय से रिजल्ट की घोषणा करेंगे। इसके लगभग आधे घंटे बाद यानी दोपहर 1.30 बजे से विद्यार्थी अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।
विद्यार्थी और अभिभावक RSKMP की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्र को अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करनी होगी।
स्टेप-बाय-स्टेप तरीका:
- सबसे पहले RSKMP की वेबसाइट rskmp.in खोलें।
- होमपेज पर उपलब्ध Result लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
साथ ही, शिक्षक और स्कूल प्रशासन भी इसी पोर्टल के माध्यम से अपने विद्यालय का रिजल्ट देख सकते हैं। एमपी बोर्ड के कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए यह रिजल्ट शिक्षा वर्ष 2025-26 का महत्वपूर्ण परिणाम होगा।