Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा

5 दोस्तों की आखिरी Birthday पार्टी: XUV ट्रक से टकराई, 5 की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के मैहर में जन्मदिन पार्टी से लौट रहे 6 दोस्तों की XUV ट्रक से टकराई, जिसमें 5 की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हुआ।


5 दोस्तों की आखिरी  birthday पार्टी  xuv ट्रक से टकराई 5 की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सोमवार देर रात नेशनल हाईवे-30 पर हुए भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नादन देहात थाना क्षेत्र के रिगरा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार एक्सयूवी (XUV) आगे चल रहे ट्रक से पीछे जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण कि XUV के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्सयूवी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार सभी छह युवक अंदर बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलते ही डायल-112, हाईवे पेट्रोलिंग और नादन देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

वाहन काटकर निकाले गए युवक

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को काटकर सभी युवकों को बाहर निकाला। तब तक पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल एक युवक को पहले अमरपाटन सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे सभी युवक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी युवक जन्मदिन समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान रिगरा गांव के पास उनकी एक्सयूवी अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से पीछे जा भिड़ी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त एक्सयूवी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस दुर्घटना के पीछे तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही या अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।

Related to this topic: