Jhiram Ghati Death Sentence Bilaspur HC Review

Jhiram Ghati Case Update: झीरम घाटी हत्याकांड के 10 दोषियों की फांसी पर बड़ा अपडेट;बिलासपुर लेगा अंतिम फैसला

झीरम घाटी जघन्य हत्याकांड में एनआईए की विशेष अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड सुनाया है। अब सजा की पुष्टि के लिए फाइल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट पहुंची है। इस फैसले पर अब हाईकोर्ट फैसला करेगा।

By : संजय चतुर्वेदी
Jhiram Ghati Case Update: झीरम घाटी हत्याकांड के 10 दोषियों की फांसी पर बड़ा अपडेट;बिलासपुर लेगा अंतिम फैसला

Chhattisgarh Jhiram Ghati Murder Case

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को फांसी की सजा मिली है। इस पर अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की परख से गुजरेगी। जगदलपुर की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण यानी एनआईए की विशेष अदालत ने 16 सितंबर 2026 को सभी 10 दोषियों को मृत्युदंड सुनाया था। कानून के अनुसार ऐसी सजा तभी पक्की मानी जाती है जब हाईकोर्ट उस पर मुहर लगा दें। 

हालांकि झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को दी गई फांसी की सजा का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच चुका है। पर सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है। लेकिन यह खबर बाहर आने के बाद फिर एक बार चर्चा शुरू हो गई है।

फांसी की सजा पर हाईकोर्ट की पुष्टि क्यों जरूरी है?

निचली अदालत जब किसी को मृत्युदंड देती है तो कानूनी प्रक्रिया में उसकी पुष्टि हाईकोर्ट से कराना अनिवार्य होता है। इसी नियम के तहत विशेष अदालत ने यह मामला हाईकोर्ट भेजा है। हाईकोर्ट की खंडपीठ केस के अभिलेख और विशेष अदालत का फैसला दोबारा देखेगी। दोषियों को फैसले के खिलाफ अपील के लिए 30 दिन का समय भी दिया गया था। हाईकोर्ट की न्यायिक समीक्षा पूरी होने के बाद ही फांसी की सजा पर अंतिम मुहर लगेगी।

13 साल की सुनवाई और 101 गवाहों के बयान

विशेष अदालत के न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने 5 सितंबर 2026 को 10 आरोपितों को दोषी करार दिया था। सजा का ऐलान 16 सितंबर को हुआ। न्यायिक प्रक्रिया करीब 13 साल चली और इस दौरान 101 गवाहों के बयान दर्ज हुए। केस में कुल 11 आरोपी थे। एक की सुनवाई के दौरान मौत हो गई। बाकी सभी 10 को अदालत ने दोषी माना और मृत्युदंड सुनाया।

25 मई 2013 को बस्तर की झीरम घाटी में क्या हुआ?

बता दें कि 25 मई 2013 को बस्तर जिले के दरभा थाना क्षेत्र की झीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं समेत 29 लोगों की जान गई और कई लोग घायल हुए। मृतकों में तत्कालानी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल और पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा भी थे।

हाईकोर्ट के फैसले केबाद क्या होगा?

चर्चित हत्याकांड में मृत्युदंड दिए जाने के बाद अब आगे की कानूनी राह हाईकोर्ट की समीक्षा से तय होगी। उसके फैसले से ही साफ होगा कि दोषियों की फांसी की सजा कायम रहती है या नहीं।

संबंधित सामग्री

MP Employee Arrear Delayed: कर्मचारियों का DA तो बढ़ा, पर दीवाली से पहले जेब में नहीं आएगा एरियर, जानें वजह

MP Employee Arrear Delayed: कर्मचारियों का DA तो बढ़ा, पर दीवाली से पहले जेब में नहीं आएगा एरियर, जानें वजह

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का डीए दो प्रतिशत बढ़ा। हालांकि कोषालय की विंडो बंद होने से एरियर की पहली किस्त के बिल अटके हैं। संगठन ने दीवाली से पहले पोर्टल खोलने की मांग की है।

Nov 05, 2026
Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026