Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Sitapur jail news

Sitapur jail: जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर की तबीयत बिगड़ने से मौत

शहर कोतवाली क्षेत्र में अवैध असलहा फैक्ट्री के मामले में गिरफ्तार होकर जिला जेल भेजे गए 76 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर निसार की सोमवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।


sitapur jail जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर की तबीयत बिगड़ने से मौत

Sitapur jail: जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर की तबीयत बिगड़ने से मौत |

हिमांशु सिंह, सीतापुर: शहर कोतवाली क्षेत्र में अवैध असलहा फैक्ट्री के मामले में गिरफ्तार होकर जिला जेल भेजे गए 76 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर निसार की सोमवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। जेल अस्पताल में रक्तचाप काफी कम मिलने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

तंबौर थाना क्षेत्र के ड्योढ़ीडीह गांव निवासी निसार को आठ अगस्त को शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए गए थे। मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश कर उसे जिला जेल भेजा गया था।

बताया गया कि सोमवार देर रात निसार बैरक में था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे तत्काल जेल अस्पताल पहुंचाया। जांच में रक्तचाप काफी कम मिला। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

डायबिटीज और टीबी से था पीड़ित

जेल अधीक्षक प्रीति यादव ने बताया कि निसार डायबिटीज और पुरानी टीबी से पीड़ित था। रात में तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related to this topic: