Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Sitapur Crime News

Sitapur Crime: अवैध खनन ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार की ली जान

महोली-बड़ागांव ओवरब्रिज पर सोमवार देर रात मिट्टी का अवैध खनन कर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में लखीमपुर खीरी के पसिगवां क्षेत्र निवासी उत्तम कुमार सिंह...


sitapur crime अवैध खनन ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार की ली जान 

Sitapur Crime: अवैध खनन ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार की ली जान  |

हिमांशु सिंह, सीतापुर: महोली-बड़ागांव ओवरब्रिज पर सोमवार देर रात मिट्टी का अवैध खनन कर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में लखीमपुर खीरी के पसिगवां क्षेत्र निवासी उत्तम कुमार सिंह (35) की मौके पर मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।

जानकारी के अनुसार उत्तम कुमार यादवेन्द्र सिंह के पुत्र थे। वह रात करीब 12 बजे बाइक से मिश्रिख क्षेत्र में नौकरी के लिए जा रहे थे। नींबू वाली बाग के पास अंडरपास में बारिश का पानी भरा होने से उन्होंने बाइक धीमी की। तभी पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक समेत उत्तम उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर चोट लगने से दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस उन्हें महोली सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तलाशी में मिले आधार, बैंक चेक और वोटर आइडी से उनकी पहचान हुई। पुलिस ने पसिगवां थाना के माध्यम से स्वजन को सूचना दी। चौकी प्रभारी राम आसरे चौधरी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फरार चालक की तलाश और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related to this topic: