Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

अतिथि शिक्षक हीरालाल गुप्ता रिश्वत लेते ट्रैप, एरियर राशि का भुगतान करवाने मांगे थे 6 हजार

अतिथि शिक्षक हीरालाल गुप्ता रिश्वत लेते ट्रैप, एरियर राशि का भुगतान करवाने मांगे थे 6 हजार

अतिथि शिक्षक हीरालाल गुप्ता रिश्वत लेते ट्रैप एरियर राशि का भुगतान करवाने मांगे थे 6 हजार

Indore Lokayukta Action : मध्य प्रदेश। इंदौर लोकायुक्त ने सोमवार 28 अप्रैल को ट्रैप की कार्रवाई करते हुए अतिथि शिक्षक हीरालाल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी अतिथि शिक्षक हीरालाल गुप्ता एरियर राशि का भुगतान करवाने के लिए 6600 रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था। लोकयुक्त अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

ये है पूरा मामला

मोरीपुरा शासकीय विद्यालय के प्राथमिक शिक्षक संजय वर्मा ने इंदौर लोकायुक्त में रिश्वतखोरी की शिकायत की थी। आवेदक संजय वर्मा ने शिकायत में बताया कि, मेरा 18 जनवरी 2020 से अक्टूम्बर 2024 तक की वेतन विसंगति के अन्तर राशि का एरियर 1 लाख 33 हजार 805 रूपये का भुगतान होना था।

एरियर राशि का भुगतान करवाने के लिये आवेदक शा.उ.मा.वि. मदरानिया जिला बडवानी में पदस्थ अतिथि शिक्षक / प्रभारी लेखापाल से मिला तो बातचीत में अनावेदक द्वारा एरियर राशि का भुगतान कराये जाने के एवज में आवेदक से 5 प्रतिशत राशि के हिसाब से 6,600 रू. रिश्वत राशि की मांग की गई।

लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि, शिकायत आवेदक द्वारा राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई थी। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 28 अप्रैल 2025 को ट्रेप दल का गठन किया गया और आरोपी को शा. उ.मा.वि. मदरानिया के मेनगेट पर आवेदक से 6,600 रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

सोमवार को हुई इस ट्रेप कार्रवाई में निरीक्षक आनंद चौहान, निरीक्षक राहुल गजभिये, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक आशीष नायडू, आरक्षक सतीश यादव, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक कृष्ण अहिरवार और चालक शेरसिंह ठाकुर शामिल थे। 

 

Related to this topic: