Breaking News
  • देश के 10 राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी, मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर
  • काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, 1KM लंबी लाइन लगी
  • भोपाल में पेट्रोल ₹110.75 प्रति लीटर, इंदौर में ₹110.79 हुआ; 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
  • IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
  • पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा: दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए लीटर हुआ

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Indore Honeymoon Murder: Sonam Gets Bail

इंदौर हनीमून मर्डर केस में बड़ा मोड़: सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, अब जांच पर उठेंगे नए सवाल?

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम को जमानत मिल गई है। हनीमून के दौरान हुई हत्या के इस मामले में अब जांच और सबूतों पर नए सवाल उठ रहे हैं।


इंदौर हनीमून मर्डर केस में बड़ा मोड़ सोनम रघुवंशी को मिली जमानत अब जांच पर उठेंगे नए सवाल

Indore Honeymoon Murder Case big Update |

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के चर्चित हनीमून मर्डर केस में बड़ा मोड़ आ गया है। आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को कोर्ट ने जमानत दे दी है। मेघालय के शिलॉन्ग की अदालत ने चौथी सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। सोनम फिलहाल वहीं की जेल में बंद थी। परिवार ने भी इस फैसले की पुष्टि की है।

बता दें कि यह देशभर का वही सबसे चर्चित मामला है। जिसने शादी के कुछ ही दिनों बाद हुई हत्या से पूरे देश को चौंका दिया था। अब जमानत के बाद केस की दिशा पर नए सवाल खड़े हो रहे हैं।

12 दिन में शादी से हत्या तक का पूरा प्लान?

राजा रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को सोनम से हुई थी। इसके कुछ ही दिन बाद दोनों हनीमून के लिए शिलॉन्ग पहुंचे। 21 मई को शुरू हुआ यह ट्रिप 23 मई को रहस्यमयी ढंग से खत्म हुआ। दोनों अचानक लापता हो गए, जिससे परिवार और पुलिस दोनों अलर्ट हो गए। करीब 10 दिन बाद राजा का शव 30 फीट गहरी खाई में मिला। शरीर पर कई वार के निशान थे, जिससे साफ हुआ कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई।

जांच में सामने आई साजिश की कहानी

पुलिस जांच में जो कहानी सामने आई, उसने केस को और सनसनीखेज बना दिया। आरोप है कि सोनम ने ही राजा को सुनसान जगह पर ले जाने की योजना बनाई। इसी दौरान अन्य आरोपी भी वहां पहुंच गए और मिलकर हमला किया। जांच में प्रेम संबंध का एंगल भी सामने आया। हालांकि परिवार ने इस दावे को खारिज किया, लेकिन पुलिस इसी दिशा में केस को आगे बढ़ाती रही।

सरेंडर से गिरफ्तारी तक ऐसे घिरी सोनम

घटना के बाद सोनम गायब हो गई थी। कुछ दिनों तक उसकी लोकेशन नहीं मिली, जिससे शक और गहरा गया। बाद में उसने उत्तर प्रदेश में पुलिस के सामने सरेंडर किया। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर आकाश, आनंद और विशाल को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और केस कोर्ट में चल रहा है।

जमानत के बाद क्या बदल सकता है केस का रुख?

चौथी सुनवाई में मिली जमानत ने केस को नया मोड़ दे दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आगे की सुनवाई में इसका क्या असर पड़ेगा। कानूनी जानकार मानते हैं कि जमानत का मतलब बरी होना नहीं होता, लेकिन इससे बचाव पक्ष को अपनी रणनीति मजबूत करने का मौका जरूर मिलता है। वहीं, पीड़ित पक्ष के लिए यह फैसला चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अब सबकी नजर अगली सुनवाई और सबूतों की मजबूती पर टिकी है।

Related to this topic: