Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > इन्दौर

Indore DPS Gets Bomb Threat Students Evacuated

इंदौर के निजी स्कूल को BOMB से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही खाली कराया गया परिसर

इंदौर के राऊ स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। स्कूल खाली कराया गया, BDS और पुलिस जांच में जुटी, अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला।


इंदौर के निजी स्कूल को bomb से उड़ाने की धमकी ईमेल मिलते ही खाली कराया गया परिसर

Indore DPS Bomb Threat |

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक गंभीर सुरक्षा मामला सामने आया है। राऊ क्षेत्र स्थित एक नामी प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया।

सुबह ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8:23 बजे स्कूल प्रबंधन को धमकी भरा ईमेल मिला। मेल में ड्रोन के जरिए स्कूल को उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ता

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। साथ ही बम निरोधक दस्ता (BDS) को भी बुलाया गया। पूरे स्कूल परिसर की गहन तलाशी ली गई। ताकि किसी भी प्रकार के विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके। हालांकि, अब तक जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

साइबर टीम कर रही जांच

पुलिस के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल “सीमा” नाम से भेजा गया है। साइबर टीम ईमेल आईडी के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि संदेश कहां से भेजा गया। स्कूल प्रशासन की ओर से आशा नायर ने पुलिस को सूचना दी थी। वहीं, एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने प्रारंभिक जांच में इसे अफवाह बताया है। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना के बाद स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था और साइबर धमकियों को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related to this topic: