Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Nepal Rashtra Bank

Nepal Rashtra Bank: नेपाल जाने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खबर, मिली बड़ी अनुमति

नेपाल जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। नेपाल के केंद्रीय बैंक, नेपाल राष्ट्र बैंक ने भारत और नेपाल के नागरिकों को 200 रुपये और 500 रुपये के भारतीय करेंसी नोट देश में...


nepal rashtra bank नेपाल जाने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खबर मिली बड़ी अनुमति

Nepal Rashtra Bank: नेपाल जाने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खबर, मिली बड़ी अनुमति |

Nepal Rashtra Bank: नेपाल जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। नेपाल के केंद्रीय बैंक, नेपाल राष्ट्र बैंक ने भारत और नेपाल के नागरिकों को 200 रुपये और 500 रुपये के भारतीय करेंसी नोट देश में लाने और ले जाने की अनुमति दे दी है। नेपाल राष्ट्र बैंक द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अब भारतीय और नेपाली नागरिक कुल 25,000 रुपये तक की भारतीय मुद्रा अपने साथ नेपाल ले जा सकते हैं या वहां से बाहर ले जा सकते हैं। 

नेपाल द्वारा जारी यह अनुमति केवल 9 नवंबर 2016 के बाद जारी किए गए 200 और 500 रुपये के नए भारतीय करेंसी नोटों पर ही लागू होगी। वही नेपाल राष्ट्र बैंक ने साफ किया है कि 9 नवंबर 2016 से पहले जारी किए गए 500 रुपये और 1,000 रुपये के पुराने भारतीय नोटों पर प्रतिबंध पूरी तरह से बरकरार रहेगा।

यात्रियों को राहत

इस फैसले से नेपाल यात्रा करने वाले भारतीय पर्यटकों, कारोबारियों और सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को लेनदेन में सहूलियत मिलेगी और कैश की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।