Breaking News
  • भरत तिवारी हत्याकांड पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  • पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लिमिट 1 जुलाई से हटेगी, कॉमर्शियल बायर्स रीटेल पंपों से फ्यूल खरीद सकेंगे
  • यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में घुसी बस, 4 की मौत: 27 यात्री घायल
  • इंडिगो की अहमदाबाद-मुंबई फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के दौरान 3 साल का बच्चा बेहोश हुआ
  • यूपी-बिहार और छत्तीसगढ़ में पेड़-बिजली गिरने से 13 की मौत, मानसून MP-गुजरात में अटका
  • जनरल उपेंद्र द्विवेदी आर्मी चीफ पद से रिटायर, नए जनरल धीरज सेठ आज पद संभालेंगे

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP Train cancel Update July

जुलाई में रेल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव, कई ट्रेनें रद्द तो कुछ के रूट और कोच में होगा बदलाव

जुलाई में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ाअपडेट है। यार्ड रीमॉडलिंग के चलते कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। कुछ ट्रेनें बदलाव रूट से चलेंगी। वहीं, कुछ में एक्स्ट्रा डिब्बे जुड़ेंगे।


जुलाई में रेल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव कई ट्रेनें रद्द तो कुछ के रूट और कोच में होगा बदलाव

Train News |

भोपाल। जुलाई में रेल यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लेना चाहिए। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के ललितपुर स्टेशन पर चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग कार्य का असर कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ने जा रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनें निर्धारित अवधि तक रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केवल परिचालन में बदलाव ही नहीं किया है, बल्कि अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने और अन्य विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाने का भी फैसला लिया है। ऐसे में जुलाई के दौरान यात्रा करने वालों के लिए यह अपडेट महत्वपूर्ण है।

निरस्त रहेंगी मेमू और महामना एक्सप्रेस

पश्चिम मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल के अनुसार, ट्रेन संख्या 64617/64618 बीना-ललितपुर मेमू 10 से 21 जुलाई तक कुल 12 ट्रिप के लिए रद्द रहेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 22163/22164 भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस 16 से 20 जुलाई तक पांच फेरों के लिए संचालित नहीं होगी। रेलवे ने कहा है कि यार्ड रीमॉडलिंग कार्य पूरा होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।

श्रीधाम एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

यार्ड कार्य का असर जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस पर भी पड़ेगा। ट्रेन संख्या 12192 को 14 से 20 जुलाई तक सात फेरों के लिए बीना-गुना-ग्वालियर मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन का रूट, समय और अन्य जानकारी एनटीईएस, रेलवे हेल्पलाइन 139 या अधिकृत रेलवे प्लेटफॉर्म से अवश्य जांच लें।

दो स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई

यात्रियों की मांग को देखते हुए डॉ. अंबेडकर नगर-पटना स्पेशल और वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि भी बढ़ा दी गई है। ट्रेन संख्या 09343 डॉ. अंबेडकर नगर-पटना स्पेशल अब 30 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार चलेगी, जबकि 09344 पटना-डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार संचालित होगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल 27 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार और 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार चलाई जाएगी।

अतिरिक्त कोच से यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे ने बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04715 बीकानेर-साईंनगर शिर्डी में 4 से 25 जुलाई तक तथा 04716 साईंनगर शिर्डी-बीकानेर में 5 से 26 जुलाई तक एक स्लीपर और एक तृतीय एसी कोच अतिरिक्त लगाए जाएंगे। वहीं, 04717 हिसार-तिरुपति में 4 से 25 जुलाई तक और 04718 तिरुपति-हिसार में 6 से 27 जुलाई तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ा जाएगा। इससे वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटों का लाभ मिलने की उम्मीद है।

Related to this topic: