Breaking News
  • प्रयागराज में पूर्व मंत्री का कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत: मलबे से 17 लोगों को बाहर निकाला
  • सोने में सोमवार को 8 हजार, चांदी में 13 हजार रुपए की गिरावट
  • हमें कोरोना संकट की तरह तैयार रहना होगा मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी का बयान
  • पश्चिम एशिया के हालात पर हाई लेवल मीटिंग: PM मोदी बोले- किसी भी जरूरी चीज की कमी नहीं होने देंगे
  • असम में एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत; 2 घायल
  • असम- मंत्री नंदिता गार्लोसा का टिकट कटने के बाद भाजपा छोड़ कांग्रेस जॉइन की
  • मध्य प्रदेश में 26 मार्च से बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Railway Running Staff Allowance Hike Update

भारतीय रेलवे ने बढ़ाया लोको और ट्रैफिक रनिंग स्टॉफ का भत्ता, 2 साल बाद बड़ा संशोधन

रेलवे ने लोको पायलट और रनिंग स्टाफ का भत्ता बढ़ाया, लेकिन यूनियनों ने इसे कम बताते हुए 25% वृद्धि की मांग दोहराई।


भारतीय रेलवे ने बढ़ाया लोको और ट्रैफिक रनिंग स्टॉफ का भत्ता 2 साल बाद बड़ा संशोधन

Indian Railway News |

भोपाल। रेलवे ने नेटवर्क की रीढ़ माने जाने वाले लोको पायलट, गार्ड और फायरमैन को किलोमीटर भत्ता और किलोमीटर के बदले भत्ते यानि एएलके की दरों में बढ़ा दिया है। इस बढ़ोत्री का लाभ पश्चिम मध्य रेलवे समेत पूरे देश के लाखों लोको पायलट, गार्ड और फायरमैन को फायदा मिलेगा। हालांकि रेलवे मजदूर संघ समेत अन्य यूनियनों ने इसे समझोते के तहत 25 फीसदी वृद्धि करने की मांग की है। 

बता दें कि भारतीय रेलवे ने 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ते में 50 प्रतिशत की वृद्धि की थी। इसके कारण भारतीय रेलवे सिस्टम में सभी रनिंग स्टॉफ के लिए किलोमीटर भत्ता और किलोमीटर के बदले भत्ते की दरों में व्यापक संशोधन किया है। इन बढ़ी हुई दरों से हजारों समर्पित लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, फायरमैन, गार्ड और अन्य रनिंग स्टाफ लाभान्वित होंगे, जो चौबीसों घंटे भारत के विशाल रेल नेटवर्क के पहियों को गतिशील रखते हैं।

इस तरह मिलेगा संशोधित भत्ता 

लोको रनिंग स्टॉफ को प्रति 100 किमी किलोमीटर और एलके को प्रति 160 किमी पर भत्ता मिलेगा। लोको पायलट मेल को 606 और 969 रुपए, लोको पायलट पैसेंजर/सीनियर मोटरमैन 600 और 960 रुपए, लोको पायलट गुड्स 594 और 951 रुपए, लोको पायलट शंटिंग ग्रेड-एक 461 और 737, लोको पायलट शंटिंग ग्रेड- दो  447 और 715 रुपए, सीनियर एफएम 1, सीनियर सहायक लोको पायलट 447 शंटिंग के लिए 287) और 715 रुपए , सहायक लोको पायलट 430 शंटिंग के लिए 277 और 688 सीनियर सेकंड फायरमैन 430 और 688, सेकंड फायरमैन 362 और शंटिंग के लिए 216 और 579 रुपए। 

वहीं, ट्रैफिक रनिंग स्टाफ में मेल/एक्सप्रेस गार्ड 549 और 878, सीनियर पैसेंजर गार्ड 543 और 869, सीनियर गुड्स गार्ड 543 और 869, गुड्स गार्ड 537 और 859, सीनियर असिस्टेंट गार्ड/सीनियर ब्रेकमैन 320 और 512, असिस्टेंट गार्ड/ब्रेकमैन: 305 और 488 रुपए मिलेंगे। बता दें कि गार्ड को अब ट्रेन मैनेजर के रूप में पुन: नामित किया गया है।

रेलवे यूनियनों ने मांगी 25 फीसदी भत्ता 

पश्चिम मध्य रेलवे के मजदूर संगठन के महामंत्री अशोक शर्मा ने रेलवे ने रनिंग स्टॉफ के जो भत्ते बढ़ाए हैं। वे बहुत कम है। हमने पिछले बार दिल्ली में आयोजित बैठक में डीए के अनुपात में 25 फीसदी भत्ते बढ़ाने की मांग की थी। इसके लिए प्रबंधन के साथ समझौता भी हुआ था, लेकिन रेलवे ने केवल 14.3 प्रतिशत ही भत्ता बढ़ाया है। हम इसका विरोध करते हैं। हमारा रेल प्रबंधन से आग्रह है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए वे इस संशोधन भत्ते पर पुनर्विचार कर इसे बढ़ाकर 25 फीसदी की जाएं।

Related to this topic: