Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

गढ़चिरौली और कांकेर में एक करोड़ के इनामी 15 इनामी माओवादी हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटे

गढ़चिरौली और कांकेर में एक करोड़ के इनामी 15 इनामी माओवादी हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटे

गढ़चिरौली और कांकेर में एक करोड़ के इनामी 15 इनामी माओवादी हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटे

सुरक्षाबलों के आक्रामक अभियानों के बीच बड़ी संख्या में नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है। बुधवार को गढ़चिरौली से लेकर कांकेर तक लगभग 1 करोड़ रुपये के इनामी 15 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने अपने हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल होने की इच्छा जताई। आत्मसमर्पण करने वालों में कुख्यात नक्सली विनोद सैयाना भी शामिल है।

पखांजूर क्षेत्र से सटे गढ़चिरौली में 11 नक्सलियों ने महाराष्ट्र डीजी रश्मि शुक्ला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इन सभी पर कुल 89 लाख रुपये का इनाम घोषित था। विनोद सैयाना पर अकेले 25 लाख रुपये का इनाम था। वहीं कांकेर में 23 लाख के इनामी 4 नक्सलियों ने एसपी आई.के. एलेसेला के सामने आत्मसमर्पण किया।

दर्ज प्रकरण वापस लिए जाएंगे

राज्य में आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध दर्ज प्रकरण वापस लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साै के अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद ने बुधवार को आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा एवं परीक्षण के लिए उप-समिति के गठन को स्वीकृति दी है। पुनर्वास नीति के अंतर्गत आत्मसमर्पित नक्सलियों के अच्छे आचरण तथा नक्सलवाद उन्मूलन में दिए गए योगदान को ध्यान में रखते हुए उनके विरुद्ध दर्ज प्रकरणों के निराकरण पर विचार किए जाने का प्रावधान है।

Related to this topic: