Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Hardoi Booth President Conference

2027 का रण: भाजपा ने आठों विधानसभाओं में एक साथ किए बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

रविवार को सभी आठों विधानसभा क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन हुए। गांधी भवन में 156-हरदोई विधानसभा का सम्मेलन प्रदेश मंत्री राहुल वाल्मीकि की मौजूदगी में हुआ।


2027 का रण भाजपा ने आठों विधानसभाओं में एक साथ किए बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

2027 का रण: भाजपा ने आठों विधानसभाओं में एक साथ किए बूथ अध्यक्ष सम्मेलन |

बृजेश कबीर, हरदोई: 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को सभी आठों विधानसभा क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन हुए। गांधी भवन में 156-हरदोई विधानसभा का सम्मेलन प्रदेश मंत्री राहुल वाल्मीकि की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने कहा, भाजपा की सबसे मजबूत नींव बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। प्रदेश में लगातार दो बार सरकार बनने में बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कहा, बूथ अध्यक्ष धरातल पर जनता के बीच रहकर संगठन मजबूत करता है। 

सपा-कांग्रेस के पास न नीति-न नीयत

प्रदेश मंत्री ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। कहा, सपा और कांग्रेस के पास न नीति है और न नीयत। विपक्ष जातिगत राजनीति और भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ने कहा, बूथ समितियों को और सक्रिय एवं मजबूत बनाने की जरूरत है। कहा, कार्यकर्ता अनुशासन और ऊर्जा से चुनाव की तैयारियों में जुट चुका है। नगर विधानसभा में कमल खिलाने का संकल्प लिया। सम्मेलन का संचालन बूथ सम्मेलन जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष सौरभ सिंह गौर ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मुदित बाजपेयी, मुकेश गुप्ता, दिनेश पाल, जिला मंत्री नीतू चंद्रा, जिला सह कोषाध्यक्ष गांगेश पाठक, कपिल मोहन गुप्ता, जिला सह कार्यालय मंत्री आशुतोष वाजपेयी, जिला आईटी संयोजक प्रद्युम्न आनंद मिश्रा, सह मीडिया प्रभारी आयुष सिंह, ऋतुराज त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सांडी में दिया बूथ जीता, चुनाव जीता का मंत्र

सांडी विधानसभा का बूथ सम्मेलन जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी ने बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया। कहा बूथ जीता, चुनाव जीता का मंत्र ही संगठन की शक्ति है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। जनता से सीधा संवाद करें। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। क्षेत्रीय विधायक प्रभाष कुमार ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।