Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

SHO Munish Pratap Singh

SHO Munish Pratap Singh: राष्ट्रपति गैलेंटरी मेडल से नवाजे गए हापुड़ साइबर थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हापुड़ पुलिस के लिए गौरव का पल सामने आया। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह को अदम्य साहस और असाधारण वीरता के लिए प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति गैलेंटरी मेडल’ से सम्मान


sho munish pratap singh राष्ट्रपति गैलेंटरी मेडल से नवाजे गए हापुड़ साइबर थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह

SHO Munish Pratap Singh: राष्ट्रपति गैलेंटरी मेडल से नवाजे गए हापुड़ साइबर थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह |

प्रमोद शर्मा,हापुड़: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हापुड़ पुलिस के लिए गौरव का पल सामने आया। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह को अदम्य साहस और असाधारण वीरता के लिए प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति गैलेंटरी मेडल’ से सम्मानित किया गया। लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में डीजीपी राजीव कृष्णा ने निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह को पदक पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान मिलते ही हापुड़ पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ गई।

दो लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया था ढेर

यह वीरता पदक 21 जुलाई 2021 को नोएडा में हुई उस चर्चित मुठभेड़ में प्रदर्शित साहस के लिए प्रदान किया गया, जब मुनीष प्रताप सिंह नोएडा के सेक्टर-20 थाना प्रभारी के पद पर तैनात थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लाख रुपये का इनामी बदमाश अजय कालिया सेक्टर-14 नाले के आसपास छिपा हुआ है।
सूचना मिलते ही मुनीष प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस से घिरता देख बदमाश ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी मोर्चा संभाला। मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी अजय कालिया मारा गया।

हाईवे पर एक्सल फेंककर करते थे लूट

अजय कालिया कुख्यात ‘एक्सल गैंग’ का सरगना बताया गया था। गैंग का तरीका बेहद खौफनाक था। बदमाश हाईवे पर वाहनों के आगे लोहे का एक्सल या नुकीली छड़ फेंककर उनके टायर पंचर कर देते थे। वाहन रुकते ही हथियारों के बल पर यात्रियों को निशाना बनाकर लूट और डकैती की वारदात को अंजाम दिया जाता था। गैंग पर हत्या और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों के आरोप भी थे।
अजय कालिया बुलंदशहर हाईवे के चर्चित गैंगरेप कांड का मुख्य आरोपी भी बताया गया था। सीबीआई के अलावा मथुरा, अलीगढ़ और बदायूं समेत कई जिलों की पुलिस को उसकी तलाश थी। लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बने इस कुख्यात अपराधी के खिलाफ हुई कार्रवाई में मुनीष प्रताप सिंह की बहादुरी को अब राष्ट्रपति गैलेंटरी मेडल से सम्मान मिला है।

हापुड़ पुलिस में खुशी की लहर

सम्मान मिलने के बाद हापुड़ पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदक ने न केवल मुनीष प्रताप सिंह का बल्कि हापुड़ पुलिस का भी मान बढ़ाया है।

Related to this topic: