Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Sitapur Crime News

Sitapur Crime: चौकीदार के घर में नकब लगाकर लाखों की चोरी, गांव में दहशत

इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मातिनपुर गांव में चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए चौकीदार के घर को निशाना बना लिया।


sitapur crime चौकीदार के घर में नकब लगाकर लाखों की चोरी गांव में दहशत

Sitapur Crime: चौकीदार के घर में नकब लगाकर लाखों की चोरी, गांव में दहशत |

हिमांशु सिंह, सीतापुर: इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मातिनपुर गांव में चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए चौकीदार के घर को निशाना बना लिया। मंगलवार देर रात दीवार में नकब लगाकर घर में घुसे चोर करीब 75 हजार रुपये की नकदी और लगभग चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात समेटकर फरार हो गए। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया।

दीवार में नकब लगाकर घर में घुसे चोर

फतेहपुर मातिनपुर निवासी गोविंद सिंह गांव में चौकीदार के पद पर तैनात हैं। परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात चोरों ने उनके घर की दीवार में नकब लगाया और अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद कमरों में रखे सामान को खंगालते हुए नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से फरार हो गए। सुबह परिजनों की नजर बिखरे सामान और दीवार में लगी नकब पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। घर की तलाशी लेने पर करीब 75 हजार रुपये नकद और लगभग चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शुरू की जांच, ग्रामीणों में आक्रोश

चोरी की सूचना मिलते ही इमलिया सुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पुलिस चोरों की तलाश में आसपास के इलाके में जानकारी जुटा रही है।

रात की गश्त बढ़ाने की मांग

चौकीदार के घर में ही चोरी की वारदात से ग्रामीणों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरी का राजफाश कर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related to this topic: