Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Sambhal Police Farman Arrested

Sambhal Police: बुर्का पहनकर कांवड़ उठाने वाली महिला को गाली देने वाला फरमान गिरफ्तार

संभल जिले में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने वाली महिला के सोशल मीडिया अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी करने और गालियां देने वाले आरोपी फरमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


sambhal police बुर्का पहनकर कांवड़ उठाने वाली महिला को गाली देने वाला फरमान गिरफ्तार

Sambhal Police: बुर्का पहनकर कांवड़ उठाने वाली महिला को गाली देने वाला फरमान गिरफ्तार |

Sambhal Police Farman Arrested: संभल जिले में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने वाली महिला के सोशल मीडिया अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी करने और गालियां देने वाले आरोपी फरमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साइबर पुलिस की कार्रवाई के बाद थाने में आरोपी हाथ जोड़कर व कान पकड़कर माफी मांगते नजर आया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

इंस्टाग्राम पर किया था कमेंट्स

दरअसल, मामला 8 अगस्त का है, जब आरोपी फरमान ने कांवड़ यात्रा निकालने वाली महिला तमन्ना मलिक के इंस्टाग्राम पेज पर जाकर गंदे कमेंट्स किए और गालियां दी थीं। सोशल मीडिया पर कमेंट वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने अपना एतराज जताया और संभल पुलिस को शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

साइबर पुलिस ने दबोचा

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संभल की साइबर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। मंगलवार को साइबर सेल ने आरोपी फरमान की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत में आने के बाद आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा, मुझसे बड़ी भूल हो गई। अब मैं कभी किसी महिला पर कोई गलत कमेंट नहीं करूंगा और हमेशा महिलाओं का सम्मान करूंगा। मुझे माफ कर दिया जाए।

कोर्ट ने भेजा जेल

संभल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में चालान किया। इसके बाद आरोपी को संबंधित अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर सौहार्द बिगाड़ने और महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।