Gwalior's Scindia Agricultural University

Gwalior News: ग्वालियर के सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय की छलांग, मिली 'A' ग्रेड मान्यता

शैक्षणिक गुणवत्ता और कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

By : विकास जैन
Gwalior News: ग्वालियर के सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय की छलांग, मिली 'A' ग्रेड मान्यता

Gwalior News: ग्वालियर के सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय की छलांग, मिली 'A' ग्रेड मान्यता

Gwalior Scindia Agricultural University: शैक्षणिक गुणवत्ता और कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राष्ट्रीय कृषि शिक्षा प्रत्यायन बोर्ड ने विश्वविद्यालय को पहली बार 'A' ग्रेड की मान्यता प्रदान की है। बोर्ड के मूल्यांकन में विश्वविद्यालय को 4 में से 3.196 सीजीपीए प्राप्त हुए हैं। यह प्रतिष्ठित मान्यता 28 मार्च 2026 से अगले पांच वर्षों यानी 27 मार्च 2031 तक प्रभावी रहेगी।

'C' से 'A' श्रेणी तक का सफर

वर्ष 2008 में स्थापित हुए इस विश्वविद्यालय का अब तक तीन बार मूल्यांकन हो चुका है। शुरुआती दौर में यह संस्थान 'C' श्रेणी में था, जिसके बाद सुधार करते हुए इसने 'B' ग्रेड हासिल किया और अब 'A' श्रेणी में जगह बना ली है। हाल ही में हुई राष्ट्रीय कृषि शिक्षा प्रत्यायन बोर्ड की 44वीं बैठक में हुई समीक्षा के बाद इस ग्रेडिंग पर मुहर लगाई गई।

डिजिटल परीक्षा और आधुनिक लैब 

विश्वविद्यालय की इस कामयाबी के पीछे बीते कुछ सालों में किए गए बड़े सुधार हैं। जिनमें परीक्षाओं के आयोजन से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन तक की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाया गया। कृषि पाठ्यक्रमों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप ढाला गया और प्रयोगशालाओं का आधुनिकीकरण किया गया।

स्टाफ की कमी पूरी हुई तो और बेहतर होगी रैंकिंग

कुलपति डॉ. शुक्ला ने इस उपलब्धि का श्रेय वैज्ञानिकों, प्राध्यापकों और अधिकारियों की टीम वर्क को दिया। उन्होंने कहा है कि संस्थान में अभी कुछ शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पद रिक्त हैं। यदि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया के जरिए स्टाफ की यह कमी दूर हो जाती है, तो आने वाले समय में विश्वविद्यालय की ग्रेडिंग और भी बेहतर हो सकती है।

संबंधित सामग्री

Barkatullah University: बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु विवेक शर्मा का इस्तीफा स्वीकार

Barkatullah University: बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु विवेक शर्मा का इस्तीफा स्वीकार

बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा का इस्तीफा राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वीकार कर लिया गया है।

Jul 23, 2026
Jiwaji विवि कार्यपरिषद में 6 सदस्य नामित, डॉ कुमार संजीव, डॉ.  ऋतु नामधारी और भानुप्रताप सिंह चौहान समेत अन्य शामिल

Jiwaji विवि कार्यपरिषद में 6 सदस्य नामित, डॉ कुमार संजीव, डॉ. ऋतु नामधारी और भानुप्रताप सिंह चौहान समेत अन्य शामिल

मध्यप्रदेश के राज्यपाल ने जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर की कार्यपरिषद में 6 नए सदस्यों का नामांकन किया है। यह नियुक्तियां 2026 से 2029 तक प्रभावी रहेंगी और विश्वविद्यालय प्रशासन को मजबूत करेंगी।

Apr 06, 2026