ग्वालियर में मनाया जाएगा गुरु तेगबहादुर का प्रकाश पर्व, लाइट एंड साउंड का होगा कार्यक्रम

ग्वालियर में मनाया जाएगा गुरु तेगबहादुर का प्रकाश पर्व, लाइट एंड साउंड का होगा कार्यक्रम

By : स्वदेश डेस्क
ग्वालियर में मनाया जाएगा गुरु तेगबहादुर का प्रकाश पर्व, लाइट एंड साउंड का होगा कार्यक्रम

वेबडेस्क। विश्व इतिहास में धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांत की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में गुरु तेग बहादुर साहब जी का स्थान अद्वितीय है। हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी द्वारा हिंदू धर्म की रक्षा के लिए शहादत दी गई थी। ऐसे महान गुरु जी का 400 वां प्रकाश पर्व ,सभी समाज में जागृति लाने के लिए स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पंजाबी साहित्य अकादमी संस्कृति विभाग और ग्वालियर के सभी समाज द्वारा उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर के विभाग संघ चालक माननीय विजय गुप्ता एवं पंजाबी साहित्य अकादमी की निदेशक नीरू सिंह ज्ञानी ने प्रेस वार्ता में ये जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आरंभ श्री सुखमनी साहब के पाठ से होगा।  उसके बाद एक बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नौजवान गुरु तेग बहादुर जी की जै जैकार करते हुए गुरुद्वारा फालका बाजार से चलकर जीवाजी वि. वि. के अटल बिहारी वाजपेई सभागार तक आयेंगे।

लाइट एंड साउंड का कार्यक्रम - 

आयोजन समिति की कोर टीम के सदस्यों ने बताया कि सायं 5.30 गुरु तेग बहादुर जी के जीवन व्यक्तिव पर आधारित व्याख्यान और लाइट एंड साउंड का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्री कुलदीपचन्द अग्निहोत्री पूर्व कुलपति केंद्रीय वि.वि.हिमाचल प्रदेश ,गुरु तेग बहादुर जी के जीवन संदर्भ पर जानकारी देंगे, पटियाला रंगमंच के करीबन 20 कलाकारो द्वारा लाइट एंड साउंड के माध्यम से गुरु जी का जीवन गाथा और बलिदान दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री सुश्री उषा ठाकुर एवं प्रभारी मंत्री तुलसी राम सिलावट शामिल होंगे।  

ये होंगे शामिल - 

कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा लखा सिंघ, मुख्य प्रबंधक गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ किला ग्वालियर और विशेष अथिति के रूप में मनजिंदर सिंघ सिरसा ,पूर्व विधायक, इसके अलावा पंजाबी साहित्य अकादमी की निदेशक नीरू सिंह ज्ञानी ,दिनेश सेंथिया,पूर्व अल्प संख्यक आयोग के सदस्य डा. भल्ला, हरविंदर सिंह,सनी संधू ,हरपाल सिंह , सर्वजीत सिंह , जुनेजा जी ,संतोख सिंह ,रणदीप सिंह उपस्थित रहेंगे।

संबंधित सामग्री

MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

मध्यप्रदेश के गांवों में स्वामित्व योजना के तहत 15 लाख 98 हजार 46 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं। छिंदवाड़ा 74 हजार 2 रजिस्ट्रियों के साथ सबसे आगे है।

Nov 04, 2026
दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली से पहले कलेक्टर और एसपी को कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। अवैध शराब, कार्बाइड गन और खाद की किल्लत पर सख्ती के आदेश हुए।

Nov 04, 2026
Gold Price Hike: धनतेरस से पहले सोना 4046 रुपये उछलकर 1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी 9708 रुपये महंगी

Gold Price Hike: धनतेरस से पहले सोना 4046 रुपये उछलकर 1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी 9708 रुपये महंगी

धनतेरस से पहले बुधवार करो सोने चांदी में तेजी रही। IBJA के मुताबिक 10 ग्राम सोना 4046 रुपये बढ़कर 1.42 लाख और चांदी 9708 रुपये चढ़कर 1.86 लाख रुपये किलो हो गई।

Nov 04, 2026
होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026