गोरखपुर में बदमाश मुस्तफिजुल मारा गया

गोरखपुर में STF एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी मुस्तफिजुल ढेर, बसपा नेता हत्याकांड का आरोपी था

गोरखपुर में, STF और स्थानीय पुलिस की मुठभेड़ में बसपा नेता की हत्या के आरोपी मुस्तफिजुल को मार गिराया गया। इस दौरान एक STF जवान भी घायल हुआ।

By : नरेंद्र कुमार
गोरखपुर में STF एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी मुस्तफिजुल ढेर, बसपा नेता हत्याकांड का आरोपी था

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और स्थानीय पुलिस ने बसपा नेता कलामुद्दीन उर्फ कमालू की हत्या के आरोपी और 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल को सोमवार देर रात मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ रामनगर-करजहा फोरलेन पर हुई, जहां आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसे दो गोलियां लगीं। अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस पर की फायरिंग, STF के जवान को लगी गोली

पुलिस को सूचना मिली थी कि मुस्तफिजुल कुशीनगर की ओर बाइक से जा रहा है। सूचना के आधार पर STF और पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने जब आरोपी को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा और पीछा करने पर फायरिंग शुरू कर दी।मुठभेड़ के दौरान STF के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र सिंह गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुस्तफिजुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से .32 बोर की पिस्टल, एक बाइक और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बसपा नेता की हत्या का था आरोपी

मुस्तफिजुल पर वर्ष 2022 में बसपा नेता कलामुद्दीन उर्फ कमालू की हत्या का आरोप था। कलामुद्दीन बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके थे। वारदात के बाद से आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था, जिससे पुलिस लंबे समय तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी।

पुलिस कस्टडी से चलती ट्रेन से हुआ था फरार

दिसंबर 2024 में उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुस्तफिजुल को गुजरात से गिरफ्तार किया था। उसे आजमगढ़ लाते समय महाराष्ट्र के अमरावती रेलवे स्टेशन के पास शौचालय जाने का बहाना बनाकर वह चलती ट्रेन से कूद गया और पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

कई राज्यों में दर्ज थे आपराधिक मामले

पुलिस के अनुसार, मुस्तफिजुल आजमगढ़ के मेहनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में हत्या, लूट समेत गंभीर धाराओं के करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज थे।

संबंधित सामग्री

80 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

80 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

मुरैना में 80 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ हत्या, लूट और डकैती समेत कई मामले दर्ज हैं।

Nov 05, 2026
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, CM योगी ने बुके देकर किया स्वागत

गोरखनाथ मंदिर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, CM योगी ने बुके देकर किया स्वागत

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। CM योगी ने उनका स्वागत किया। दौरे में पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठकों का कार्यक्रम है।

Nov 05, 2026
UP MLC Election Message: यूपी एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के नतीजों से BJP-SP को सबक

UP MLC Election Message: यूपी एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के नतीजों से BJP-SP को सबक

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के चुनाव ने बीजेपी और सपा दोनों को संदेश दिया है। बीजेपी एमएलसी की बगावति और सपा का प्रत्यासी बदलना भारी पड़ा। निर्दलीय राजी यादव ने पैठ बनाई।

Oct 29, 2026
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

गजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बावरिया गैंग के बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी की मौत हो गई। एनकाउंटर में पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए हैं।

Oct 28, 2026
सीजेआई पर टिप्पणी मामला: संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट में पेश होने का आदेश

सीजेआई पर टिप्पणी मामला: संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट में पेश होने का आदेश

सीजेआई पर टिप्पणी से जुड़े अवमानना मामले में संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया गया है। पत्रकार निखिल वागले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे।

Oct 28, 2026