मुरैना में डकैत कल्ली गुर्जर गिरफ्तार

80 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

मुरैना में 80 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ हत्या, लूट और डकैती समेत कई मामले दर्ज हैं।

By : हितेंद्र शर्मा
80 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

मुरैनाः  चंबल इलाके में लंबे समय से फरार चल रहे 80 हजार रुपये के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को मुरैना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया, बानमौर थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में पुलिस और कल्ली के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर पहुंची।

पुलिस के अनुसार कल्ली गुर्जर पर मुरैना, ग्वालियर और श्योपुर जिलों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं । इनमें हत्या, हत्या की कोशिश, लूट और डकैती के करीब 20 मामले शामिल बताए जा रहे हैं, उसकी तलाश में करीब 200 पुलिसकर्मियों की टीम जुटी हुई थी।

सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर देता था धमकी

कल्ली गुर्जर सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो डाल रहा था  इन वीडियो में वह अपने विरोधियों को खुलेआम धमकी देता दिखाई देता था।  करीब 20 दिन पहले उसका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह मुरैना के महेश्वर मंदिर के सामने खड़े होकर अपने विरोधी करुआ गुर्जर को चुनौती दे रहा था । इससे पहले करुआ ने भी वीडियो जारी कर कल्ली और उसके परिवार के खिलाफ अपशब्द कहे थे।

हाईवे पर कंटेनर चालक से मांगी थी रंगदारी

करीब तीन महीने पहले कल्ली गुर्जर ने अपने साथियों के साथ ग्वालियर के एबी रोड पर एक कंटेनर को रोककर चालक से रंगदारी मांगी थी, आरोप है कि चालक के इनकार करने पर बदमाशों ने कंटेनर पर गोलियां चलाईं, जिससे उसके 12 टायर पंक्चर हो गए थे ।

 हालांकि सरकार का दावा है कि चंबल में अब डकैतों का पूरी तरह से सफाया हो गया, लेकिन कल्ली के सोशल मीडिया पर सक्रियता और कई गंभीर अपराध सामने आने के बाद वह पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।

संबंधित सामग्री

राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचे तो गिरी गाज, 7 राज्यों के 200 से अधिक पदाधिकारियों को किया निलंबित

राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचे तो गिरी गाज, 7 राज्यों के 200 से अधिक पदाधिकारियों को किया निलंबित

दिल्ली में राहुल गांधी की रैली में शामिल नहीं होने पर युवा कांग्रेस ने 215 पदाधिकारियों को निलंबित किया। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 60 नेताओं पर कार्रवाई हुई।

Nov 05, 2026
6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का काम शुरू, 21 जनवरी 2027 को आएगी फाइनल लिस्ट

6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का काम शुरू, 21 जनवरी 2027 को आएगी फाइनल लिस्ट

चुनाव आयोग ने 4 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट अपडेट करने का फैसला किया है। ड्राफ्ट लिस्ट 30 नवंबर और फाइनल लिस्ट 21 जनवरी 2027 को आएगी।

Nov 05, 2026
MP Employee Arrear Delayed: कर्मचारियों का DA तो बढ़ा, पर दीवाली से पहले जेब में नहीं आएगा एरियर, जानें वजह

MP Employee Arrear Delayed: कर्मचारियों का DA तो बढ़ा, पर दीवाली से पहले जेब में नहीं आएगा एरियर, जानें वजह

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का डीए दो प्रतिशत बढ़ा। हालांकि कोषालय की विंडो बंद होने से एरियर की पहली किस्त के बिल अटके हैं। संगठन ने दीवाली से पहले पोर्टल खोलने की मांग की है।

Nov 05, 2026
Dacoit Kalli Gurjar Arrested: चंबल का कुख्यात डकैत कल्ली गुर्जर गिरफ्तार, 80 हजार का इनाम था

Dacoit Kalli Gurjar Arrested: चंबल का कुख्यात डकैत कल्ली गुर्जर गिरफ्तार, 80 हजार का इनाम था

मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुरैना दौरे से ठीक पहले मुरैना पुलिस को चंबल के बीहड़ों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। चंबल के कुख्यात और 80 हजार रुपये के...

Nov 05, 2026
CJP पर अमेरिका और पाकिस्तान से फंडिंग लेने का खुलासा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किए बड़े दावे

CJP पर अमेरिका और पाकिस्तान से फंडिंग लेने का खुलासा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किए बड़े दावे

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने CJP पर विदेशी फंडिंग और पाकिस्तान से जुड़े होने के आरोप लगाए हैं। विपक्ष ने इन आरोपों पर सवाल उठाते हुए सबूत मांगे हैं।

Nov 05, 2026