Munshiganj Shrimad Bhagwat Katha

Munshiganj Shrimad Bhagwat Katha: उलरा में श्रीमद्भागवत कथा का पांचवां दिन, माखन चोरी से गोवर्धन लीला तक

क्षेत्र के उलरा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल एवं वृन्दावन लीलाओं का ऐसा भावपूर्ण वर्णन हुआ कि...

By : विकास जैन
Munshiganj Shrimad Bhagwat Katha: उलरा में श्रीमद्भागवत कथा का पांचवां दिन, माखन चोरी से गोवर्धन लीला तक

Munshiganj Shrimad Bhagwat Katha: उलरा में श्रीमद्भागवत कथा का पांचवां दिन, माखन चोरी से गोवर्धन लीला तक

Munshiganj Shrimad Bhagwat Katha: क्षेत्र के उलरा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल एवं वृन्दावन लीलाओं का ऐसा भावपूर्ण वर्णन हुआ कि श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। कथा व्यास ने भगवान की विभिन्न लीलाओं का प्रसंग सुनाकर भक्तों को आध्यात्मिक संदेश दिया।

पूतना उद्धार से शुरू हुआ कथा प्रसंग

कथा में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा पूतना राक्षसी के उद्धार, तृणावर्त वध और नामकरण संस्कार का वर्णन किया गया। इसके बाद माखन चोरी और गोपियों के साथ भगवान के बालसुलभ नटखटपन की लीलाओं ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

ब्रह्माजी का भी हुआ मोहभंग

कथा व्यास ने ब्रह्माजी द्वारा गोप-ग्वालों और बछड़ों का हरण करने तथा भगवान की दिव्य लीला देखकर उनके मोहभंग होने का प्रसंग सुनाया। इसके साथ ही कालिय नाग मर्दन, चीरहरण लीला और ब्राह्मण-पत्नियों पर भगवान की असीम कृपा का वर्णन किया गया।

गोवर्धन लीला ने बांधा समां

भगवान की मधुर वंशीध्वनि, गोपियों का प्रेम और विरह, वेणुगीत तथा गोवर्धन पर्वत धारण करने की अद्भुत लीला कथा के प्रमुख आकर्षण रहे। कथावाचक ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की और इन्द्र के अभिमान का मर्दन किया। गोवर्धन पूजा की महिमा बताते हुए भगवान की भक्तवत्सलता का संदेश दिया गया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा।

संबंधित सामग्री

कलशयात्रा के साथ श्रीरोकड़िया सरकार धाम पर श्रीमदभागवत कथा प्रारंभ

कलशयात्रा के साथ श्रीरोकड़िया सरकार धाम पर श्रीमदभागवत कथा प्रारंभ

15 जनवरी से 21 जनवरी तक 12 बजे से तीन बजे तक होगी कथा, मरोड़ा होशंगाबाद के कथा व्यास पंडित आशीष दुबे कराएँगे कथामृत का पान

Jan 15, 2019