Breaking News
  • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया
  • गुजरात के अमरेली में 3.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 6 दिनों में दूसरा झटका
  • केंद्र सरकार का फैसला: पेट्रोल पम्प पर भी केरोसिन मिलेगा, हर जिले में 2 पम्प पर सुविधा
  • एमपी के 169 नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त
  • झांसी में कस्टडी से भागे बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
  • सुल्तानपुर में वर्दी पहनते समय थाने में इंस्पेक्टर को लगी गोली, लखनऊ रेफर

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Etawah Viral Case Woman Paraded

इटावा में शर्मनाक घटना: महिला-युवक का मुंह काला कर गांव में घुमाया, 7 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के इटावा में महिला और युवक का मुंह काला कर गांव में घुमाने का मामला सामने आया। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।


इटावा में शर्मनाक घटना महिला-युवक का मुंह काला कर गांव में घुमाया 7 आरोपी गिरफ्तार

UP News |

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। इसने इलाके में सनसनी फैला दी। साथ ही पुलिस की कार्रवाई देखने को मिली है। दरअसल, वैदपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला और युवक का पहले मुंह काला किया गया। फिर दोनों को पूरे गांव में घुमाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तुरंत कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, तीन बच्चों की मां 26 मार्च को अपनी मर्जी से मैनपुरी के एक युवक के साथ चली गई थी। अगले दिन परिजन उसे वापस गांव ले आए। महिला का आरोप है कि घर लौटने के बाद उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं उसे लगातार प्रताड़ित किया गया।

रातभर बंधक बनाकर पीटा

आरोप है कि परिजनों ने महिला से फोन कर युवक को गांव बुलवाया। युवक जब रात में गांव पहुंचा तो वहां पर पहले से मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। फिर दोनों को रातभर एक कमरे में बंद रखा गया। शनिवार सुबह करीब 5 बजे दोनों का मुंह काला कर दिया गया। फिर गांव में जुलूस के रूप में घुमाया गया।

इस दौरान भीड़ ने युवक को लात-घूंसों और जूतों से पीटा। वहीं, माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि कुछ लोग चप्पलों की माला पहनाने की तैयारी भी कर रहे थे।

मामले में पुलिस की कार्रवाई

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी के मुताबिक, महिला से मारपीट के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्राधिकारी ने अनुसार, महिला के पति, देवर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related to this topic: