Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

MP में मुठभेड़: माओवादियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग, जवानों ने घेरकर बरसाई गोलियां तो डेरा-

MP में मुठभेड़: माओवादियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग, जवानों ने घेरकर बरसाई गोलियां तो डेरा-सामान छोड़कर भागे

एमपी-छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। माताघाट में छुपे माओवादियों ने सुरक्षाबल के जवानों पर अचानक से हमला बोला। सुरक्षा बल के भारी पड़ते ही सामान छोड़कर नक्सली जंगलों में भागे।

mp में मुठभेड़ माओवादियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग जवानों ने घेरकर बरसाई गोलियां तो डेरा-सामान छोड़कर भागे

बालाघाटः देशभर में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलियों के पास दो ही रास्ते हैं या तो सरेंडर कर दें या फिर गोली खाए। इस बीच बालाघाट में नक्सलियों की सुरक्षाबलों से मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबल क जवाबी कार्रवाई में नक्सली जंगल की और भाग गए।

दरअसल, दोनों राज्यों की सीमा के लगे जंगलों में शनिवार दोपहर में सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों की माओवादियों से मुठभेड़ हो गई। माताघाट में छुपे नक्सलियों ने जवानों को देखते ही गोलियां चलाना शुरू कर दिया। बाद में सुरक्षाबलों की पूरी टुकड़ी ने नक्सलियों को घेरकर हमला शुरू किया।

जंगल की तरफ भागे नक्सली

पुलिस एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि करीब 12.30 बजे एमपी-छग सीमा क्षेत्र में माताघाट पर माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई है। जंगल में कितने नक्सली मौजूद थे, इसकी संख्या स्पष्ट नहीं है। मुठभेड़ के बाद माओवादी अपना डेरा छोड़कर भाग निकले। नक्सलियों के दैनिक उपयोग के सामान, विस्फोटक, मेडिकल सामग्री आदि बरामद हुए हैं।

एसपी ने कहा कि माओवादियों के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। नक्सल विरोधी अभियान और सुरक्षाबलों के दबाव का ही नतीजा है कि माओवादी लगातार अपने डेरे छोड़कर भागने पर मजबूर हो रहे हैं। बार-बार अपने ठिकाने बदलने पड़ रहे हैं।

Related to this topic: