Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

माओवादी संगठन को बड़ा झटका, MP में इतिहास का सबसे बड़ा सरेंडर, 77 लाख के इनामी के साथ 10 नक्सली

माओवादी संगठन को बड़ा झटका, MP में इतिहास का सबसे बड़ा सरेंडर, 77 लाख के इनामी के साथ 10 नक्सली डालेंगे हथियार

एमपी के बालाघाट में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। 10 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इसमें 77 लाख का इनामी नक्सली कबीर शामिल है। सभी नक्सली सीएम के समाने हथियार डालेंगे।

माओवादी संगठन को बड़ा झटका mp में इतिहास का सबसे बड़ा सरेंडर 77 लाख के इनामी के साथ 10 नक्सली डालेंगे हथियार

बालाघाट: मिशन 2026 को लेकर बालाघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कान्हा भोरमदेव डिवीजन (केबीडी) के 10 माओवादियों ने शनिवार देर रात बालाघाट पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। मध्यप्रदेश के इतिहास में यह सबसे बड़ा माओवादी आत्मसमर्पण है। ऑफिशियल रूप से सीएम मोहन यादव के सामने हथियार डालेंगे।

बालाघाट रेंज के आईजी संजय कुमार ने सरेंडर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी कान्हा भोरमदेव डिवीजन के हैं। रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सामने माओवादी हथियार डालेंगे।

केबीडी का 77 लाख का इनामी मुखिया भी शामिल

सरेंडर करने वाले माओवादियों में कान्हा भोरमदेव डिवीजन का मुखिया कबीर भी शामिल है। आईजी ने बताया कि उस पर तीनों राज्यों (मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र) में 77 लाख रुपए का इनाम है। 10 माओवादियों में चार महिला और छह पुरुष माओवादी हैं। इनको शनिवार देर रात बालाघाट आईजी के निवास स्थान लाया गया। जानकारी के अनुसार, कबीर बालाघाट सहित छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हुईं कई माओवादी घटनाओं में शामिल रहा है।

इससे पहले एक नवंबर को छत्तीसगढ़ की सुनीता ने बालाघाट की किन्ही चौकी में सरेंडर किया था। एक महीने बाद अब बड़ी संख्या में माओवादियों ने हथियार डालने का फैसला किया है।

Related to this topic: