बालाघाट में कांग्रेस पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी, कहा - मैं महाकाल का भक्त हूँ, गीदड़ भभकी से नहीं

बालाघाट में कांग्रेस पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी, कहा - मैं महाकाल का भक्त हूँ, गीदड़ भभकी से नहीं डरता

प्रधानमंत्री ने कहा अभी जो काम हुए, वह केवल ट्रेलर है, मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ

By : स्वदेश डेस्क
बालाघाट में कांग्रेस पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी, कहा - मैं महाकाल का भक्त हूँ, गीदड़ भभकी से नहीं डरता

बालाघाट। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि कांग्रेस किसी आदिवासी को नहीं, अपने शाही परिवार को आजादी का श्रेय देना चाहती है। यह हमारी सरकार है, जिसने जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत की। मोदी के लिए पूरा देश ही मोदी का परिवार है। मोदी किसी की गीदड़ भभकी से डरने वाला नहीं है। भाजपा सरकार करप्शन के एक-एक रास्ते को बंद कर रही है, मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ।उन्होंने कहा कि मोदी महाकाल का भक्त है। मैंने देश विरोधी ताकतों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए सीखा है। हम इन गीदड़ भभकियों से नहीं डरते हैं। इंडी गठबंधन के लोग मोदी से चिढ़े हुए हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर ये लोग मोदी को गाली देते हैं। सनातन धर्म को समाप्त करने की सौगंध खाकर इंडी गठबंधन के लोग मैदान में उतरे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान बालाघाट में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। बालाघाट पहुंचने पर प्रधानमंत्री का मंच पर महिलाओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब तक जो विकास के कार्य किए हैं, वे तो फुलझड़ी हैं। अभी तो विकास के रॉकेट को और भी ऊंचाई पर लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में विकास के जो काम हुए हैं, वह सारे केवल ट्रेलर हैं। अभी बहुत कुछ करना है। देश को बहुत आगे लेकर जाना है। आप यानी जनता मेरी जिंदगी को बहुत अच्छे से जानती है। मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है, मोदी मेहनत करता है, क्योंकि उसके लक्ष्य बहुत बड़े हैं। ये देश के लिए है, देश की जनता के उज्ज्वल भविष्य के लिए है।

रानी अवंतीबाई की इस धरती को प्रणाम 


उन्होंने कहा कि बालाघाट की धरती भारत की नारी शक्ति के पराक्रम की साक्षी है। मैं रानी दुर्गावती और रानी अवंतीबाई की इस धरती को प्रणाम करता हूं। आज जनता जनार्दन का जन सैलाब, ऐसा लग रहा है जैसे केसरिया सागर नजर आ रहा है। इतनी बड़ी तादाद में माताओं और बहनों का आशीर्वाद साफ दिखा रहा है कि चार जून को मध्य प्रदेश में क्या परिणाम आने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

नए भारत का मिशन 

मोदी ने कहा कि ये चुनाव नए भारत का मिशन है। विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को साफ कर दिया। कांग्रेस चुनाव नहीं, आपस में लड़ रही है। कांग्रेस सरकार अपनी शिकायत लेकर दूसरों के पास जाती थी, अब जो देश आपस में लड़ रहे हैं, हल खोजने भारत आते हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव भारत की 21वीं सदी का है। यह नए भारत के निर्माण का मिशन है। यह विकसित भारत और विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प को नई उर्जा देने वाला चुनाव है।

मप्र का कायाकल्प 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मन में आजादी के आंदोलन का अहंकार भरा पड़ा था। कांग्रेस कहती थी कि हम तो गरीब देश हैं, देश को आधुनिक सड़कों की एयरपोर्ट की आखिर क्या जरूरत है? कांग्रेस केवल कुछ शहरों, जहां उनके बड़े नेता रहते थे, वहां का विकास करती थी। भाजपा सरकार हर जगह को प्राथमिकता दे रही है। भाजपा सरकार मप्र का कायाकल्प कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक जो काम किया है, वो केवल फुलझड़ी है। भाजपा सरकार वंचितों को वरीयता देते हुए काम कर रही है। मध्य प्रदेश में 5.50 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त राशन दे रहे हैं। एमपी में 70 लाख घरों में नल से जल की व्यवस्था कर दी है।

कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचारियों को बचाने में जुटे

मोदी ने कहा कि इनकी पार्टियों के पास से सैकड़ों करोड़ों रुपये कैश मिल रहे हैं। कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचारियों को बचाने में जुटे हैं। मैं आपको गारंटी देता हूं कि भ्रष्टाचार का पैसा जिन-जिन तिजोरी में गया है, मैं उसे निकालकर रहूंगा। अगले पांच साल और तेजी से यह काम होगा।प्रधानमंत्री से पहले भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते ने मंच से जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में चार करोड़ पीएम आवास दिए हैं। दो करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का फैसला प्रधानमंत्री मोदी ने लिया है। उन्होंने किसानों का सम्मान बढ़ाया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी किसानों का सम्मान किया।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026