Breaking News
  • संसद में महा-बहस के बीच आधी रात को लागू हुआ महिला आरक्षण कानून 2023, नोटिफिकेशन जारी
  • रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, STF ने आगरा से दबोचा
  • लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद: बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल
  • नासिक TCS धर्मांतरण-यौन शोषण केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
  • MP के 20 जिलों में आज लू चलने का अलर्ट, अनूपपुर-डिंडौरी में स्कूलों का समय बदला, नर्मदापुरम में पारा 43 डिग्री के पार
  • हापुड़ में बस का इंतजार कर रही डिवाइडर पर बैठी 3 महिलाओं को कार ने रौंदा
  • स्पेस में 18 बार खतरे में आए भारतीय उपग्रह, इसरो ने रास्ता बदलकर मलबे से बचाया
  • डी कॉक ने धोनी को पीछे छोड़ा, मुंबई के सेकेंड इंडविजुअल स्कोरर भी बने

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

विधायक देवेंद्र यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय का दिलाया भरोसा

विधायक देवेंद्र यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय का दिलाया भरोसा


विधायक देवेंद्र यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात न्याय का दिलाया भरोसा

Durg Rape- Murder Case : दुर्ग, छत्तीसगढ़। दुर्ग में 6 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में विधायक देवेंद्र यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने कहा, इस घटना की हर जगह निंदा हो रही है। उस छोटी बच्ची के साथ हुई क्रूरता बेहद दुखद है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। 

अब तक क्या क्या हुआ इस मामले में

1. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कन्या भोज के लिए गई 6 साल की बच्ची के रेप और मर्डर मामले में पुलिस ने मृत बच्ची के चाचा को ही मुख्य आरोपी बताया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुखनंदन राठौर के अनुसार, शुरुआती जांच में 5 लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांचों के बाद यह स्पष्ट हो गया कि बच्ची के सगे चाचा ने ही इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया है।

खबर विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

 2.मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या के आरोपी का केस कोई वकील नहीं लड़ेगा। यह फैसला अधिवक्ता संघ ने लिया है। अधिवक्ता संघ के कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल ने कहा, जिले के इतिहास के लिए कल काला दिन था। हमारी संघ ने फैसला लिया है कि कोई भी वकील आरोपी का केस नहीं लड़ेगा। संघ के सचिव रविशंकर सिंह ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि वकील संघ एकजुट है। कोई भी वकील आरोपी का केस नहीं लड़ेगा।

खबर विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

3. फाउंडेशन की संचालिका पायल नगरानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में मांग की गई है कि दुर्ग दुष्कर्म और हत्या मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। यह घटना 6 अप्रैल 2025 को उरला क्षेत्र में सामने आई थी, जिसने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया।

खबर विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

4. दुर्ग रेप और मर्डर करने के मामले में दुर्ग एसपी ने SIT का गठन किया है। टीम में सात अधिकारी शामिल होंगे, जो तेजी से मामले की जांच कर कोर्ट में रिपोर्ट पेश करेंगे और फार्स्ट ट्रैक कोर्ट में मामले को चलाकर आरोपी को कड़ी सजा दिलवाएगी। यह टीम एएसपी आईयूसीएडब्ल्यू पद्मश्री तवंर के नेतृत्व में काम करेगी।

खबर विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

5. दुर्ग रेप और हत्या के मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के पांच वकीलों की टीम लड़ेगी। इनमें स्थानीय वकील भी शामिल होंगे। इस बात की जानकारी वैशाली नगर से भाजपा विधायक रिकेश सेन ने दी है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का जो भी खर्च होगा, मैं खुद जनसहयोग से वहन करूंगा।

खबर विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

6. नाबालिग बच्ची से रेप और हत्या के मामले में पीड़िता की माँ ने मुआवजा लेने से इंकार कर दिया है। पीड़िता की माँ का कहना है कि, उसे मुआवजा नहीं न्याय चाहिए। वहीं पीड़िता की माँ ने आरोपी सोमेश यादव (चाचा) को निर्दोष बताया है और असली आरोपी को सजा देने की मांग की है। पीड़िता की मां के इस बयान के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे है। दरअसल, पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के चाचा को मुख्य आरोपी बनाया है, जो फ़िलहाल पुलिस हिरासत में है।

खबर विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

7. दुर्ग नाबालिग रेप और हत्या के मामले में SIT टीम ने अब तक तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने कुल नौ लोगों को आरोपी बनाया है। यह जानकारी दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने दी है। उन्होंने बताया कि, बाकी अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये 

8. दुर्ग रेप मर्डर मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले में जानकारी ली और साक्ष्य जुटाने, जांच में तेजी के साथ आरोपी को जल्द सजा दिलाने के निर्देश दिए।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये 


Related to this topic: