शिक्षा, बाल अधिकार संरक्षण और समाजसेवा क्षेत्र में करीब चार दशकों से योगदान देने वाले माने शिक्षाविद्, समाजशास्त्री डॉ. विशेष गुप्ता को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित भारत प्रतिभा सम्मान–2026 से सम्मान
नरेश भारद्वाज, मुरादाबाद: शिक्षा, बाल अधिकार संरक्षण और समाजसेवा क्षेत्र में करीब चार दशकों से योगदान देने वाले माने शिक्षाविद्, समाजशास्त्री डॉ. विशेष गुप्ता को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित भारत प्रतिभा सम्मान–2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के डिप्टी स्पीकर हॉल में आयोजित भव्य भारत प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 के दौरान दिया गया है।
महान हस्तियों ने दिया सम्मान
समारोह में भारत के पूर्व थल सेनाध्यक्ष एवं अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह तथा महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने डॉ. गुप्ता को सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर शिक्षा, समाजसेवा में उनके योगदान की सराहना की।
भारत प्रतिभा सम्मान काउंसिल ने किया आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन भारत प्रतिभा सम्मान काउंसिल द्वारा किया गया। संस्था कंपनी अधिनियम, 2013 के अंतर्गत पंजीकृत है तथा नीति आयोग दर्पण में भी पंजीकृत है। समारोह का उद्देश्य देशभर में शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, प्रशासन, उद्योग, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना है।
कौन है डॉ. विशेष गुप्ता?
आपको बता दें कि डॉ. विशेष कुमार गुप्ता वर्तमान में विद्या भारती (अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान), पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में दायित्व निभा रहे हैं। लगभग 37 वर्षों के शिक्षण अनुभव तथा 30 वर्षों से अधिक के शोध एवं सामाजिक जीवन में उन्होंने शिक्षा को समाज परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। वे उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।