Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Dr. Vishesh Gupta from Moradabad

Moradabad News: मुरादाबाद के डॉ. विशेष गुप्ता को मिलेगा "भारत प्रतिभा सम्मान 2026"

उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष और महाराजा हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ विशेष गुप्ता को दिल्ली के कान्सटीट्युशनल क्लब ऑफ़ इंडिया में 20 जुलाई को राष्ट्रीय..


moradabad news मुरादाबाद के डॉ विशेष गुप्ता को मिलेगा quotभारत प्रतिभा सम्मान 2026quot  

नरेश भारद्वाज, मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष और महाराजा हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ विशेष गुप्ता को दिल्ली के कान्सटीट्युशनल क्लब ऑफ़ इंडिया में 20 जुलाई को राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर का यह सम्मान राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान कौंसिल की ओर से दिया जाएगा। 

बता दें कि इस परिषद की कठिन चयन की चार माह की प्रक्रिया है। इस चयन प्रक्रिया में छह हज़ार पंजीकरण हुए थे। इनमे से 250 प्रतिभागियों के साक्षात्कार हुए। इनमें से 14 श्रेणियों में एक प्रतिष्ठित जूरी के माध्यम से शिक्षा और समाज सेवा की श्रेणी में उत्तर प्रदेश से डॉ विशेष गुप्ता का चयन हुआ है। 

कौन है डॉ. विशेष्ज्ञ गुप्ता?

डॉ गुप्ता विगत 40 सालों से उच्च शिक्षा ,समाज सेवा और बाल अधिकार संरक्षण के लिए काम कर रहे है। इसके अलावा वे प्राचार्य होने के साथ उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग में ओएसडी, बाल कल्याण समिति मुरादाबाद के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सरकार में बाल आयोग के अध्यक्ष पद पर रहते हुए कार्य किया है। डॉ गुप्ता वर्तमान में कई सामाजिक संस्थाओं में अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। दिल्ली के इस सम्मान समारोह में डॉ गुप्ता के साथ उनके परिवार को भी आमंत्रित किया गया है।

डॉ. विशेष कुमार गुप्ता ने इस सम्मान के लिए परिषद का आभार व्यक्त किया है और कहा हे कि यह उनके साथ-साथ पूरे मुरादाबाद जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इसे समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में आगे और बेहतर काम करने की प्रेरणा बताया। यह भी बता दें कि भारत प्रतिभा सम्मान परिषद कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय से पंजीकृत संस्था है। यह संस्था हर साल समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करती है।