Breaking News
  • वैभव सूर्यवंशी इंडिया-A में चुने गए: पहली बार देश के लिए वनडे खेलेंगे, IPL में अब तक 2 सेंचुरी लगा चुके
  • सेंसेक्स 790 अंक चढ़कर 75,399 पर बंद, निफ्टी में 277 अंक की तेजी रही, बैंकिंग और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
  • दिल्लीः लाल किला ब्लास्ट मामले में 7500 पेज की चार्जशीट दाखिल, 10 आरोपियों पर आतंकी नेटवर्क चलाने का आरोप
  • होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और जहाज डूबा,ओमान तट के पास हादसा, 14 क्रू मेंबर्स को कोस्टगार्ड ने बचाया
  • UP में आंधी-तूफान, 98 लोगों की मौत, 80kmph की आंधी में एक युवक उड़ गया
  • वीडी सतीशन केरलम के मुख्यमंत्री होंगे, चुनाव नतीजे के 10 दिन बाद कांग्रेस का ऐलान

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Minister Rebel Over Land Acquisition Issue MP

बायोगैस प्लांट प्रोजेक्ट पर विवादः मंत्री नारायण सिंह पवार बोले जनता के लिए इस्तीफा देने को तैयार

राजगढ़ में बायोगैस प्लांट के प्रोजेक्ट और भूमि अधिग्रहण को लेकर बड़ा विवाद। मंत्री नारायण सिंह पवार ने किसानों का समर्थन करते हुए भूमि अधिग्रहण पर सवाल उठाए।


बायोगैस प्लांट प्रोजेक्ट पर विवादः मंत्री नारायण सिंह पवार बोले जनता के लिए इस्तीफा देने को तैयार

प्रमोद दुबे 

भोपाल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील के ग्राम बाकपुरा में दिलीप बिल्डकॉन द्वारा बायोगैस प्लांट के विस्तार से जुड़े हुए 219 हेक्टर जमीन के अधिग्रहण मामले में स्थानीय किसानों के द्वारा विरोध को कल मध्य प्रदेश सरकार के ही राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार ने खुला समर्थन देते हुए अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया । उन्होेने कहा कि मुख्यमंत्री भी अगर आते हैं तुम्हें दीवार की तरह सामने खड़ा हो जाऊंगा, इस्तीफा देने को तैयार हूं परंतु झुकूंगा नहीं।  किसानों के जमीन अधिग्रहण के मामले में पूरी तरह से स्थानीय लोगों का  समर्थन देते हुए उन्होंने कहा कि दिलीप बिल्डकॉन को इस गांव में पैर नहीं जमाने देंगे ।

दिलीप बिल्डकॉन के ब्रायोनिया एनर्जी का 50 गांव के लोगों के द्वारा विरोध  

यह संपूर्ण मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 में प्रस्तावित मध्य प्रदेश के दिलीप बिल्डकॉन के द्वारा बायोगैस प्लांट ब्रायोनिया प्रोजेक्ट के तहत ब्यावरा के पास स्थित बांकुपुरा ग्राम में 219 बीघा जमीन के सरकारी अधिग्रहण का लगातार विरोध एवं आंदोलन स्थानीय किसानों के द्वारा किए जा रहा है। दो दिवस पूर्व मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार इस कार्यक्रम में पहुंचे और किसानों की मांग का समर्थन करते हुए मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया । पिछले 15 दिनों के अंदर उपरोक्त संपूर्ण भूमि का सीमांकन एवं अधिग्रहण की कार्रवाई स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही है ।

कांग्रेस ने की मंत्री की प्रशंसा, हम साथ- साथ हैं 

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री नारायण सिंह पवार ने किसानों के जमीन अधिग्रहण के विरोध में जिस तरह से सरकार के खिलाफ जाते हुए एवं किसानों का साथ दिया, उसको देखकर कांग्रेस पार्टी ने भी मौके पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के मंत्री का साथ देते हुए ऐलान किया है कि हम दोनों ही पार्टी के लोग किसानों के साथ हैं और भाजपा की सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है परंतु किसानों का ही साथ दिया जाएगा । कांग्रेस पार्टी के जिला पंचायत राजगढ़ के अध्यक्ष चंद्र सिंह ने कहा कि हम कंधे से कंधा मिलाकर मंत्री जी के साथ संघर्ष करने के लिए तैयार है । एवं राजगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि हम साथ-साथ हैं ।

प्रमोद दुबे 

Related to this topic: