Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Bhojshala Stamp Approved

Dhar Bhojshala: भोजशाला पर स्मारक डाक टिकट को केंद्र की मंजूरी, धार की विरासत को मिलेगी नई पहचान

धार स्थित भोजशाला पर स्मारक डाक टिकट जारी करने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। संचार मंत्रालय ने सांसद सावित्री ठाकुर के अनुरोध पर स्वीकृति देते हुए इसकी जानकारी पत्र के माध्यम से दी।


dhar bhojshala भोजशाला पर स्मारक डाक टिकट को केंद्र की मंजूरी धार की विरासत को मिलेगी नई पहचान

Dhar Bhojshala On Stamp paper |

धार। शहर की ऐतिहासिक भोजशाला अब जल्द ही स्मारक डाक टिकट पर नजर आएगी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री तथा धार-महू सांसद सावित्री ठाकुर को पत्र भेजकर प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की जानकारी दी है।

सांसद के आग्रह पर मिली स्वीकृति

सावित्री ठाकुर ने भोजशाला के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए केंद्रीय संचार मंत्री को पत्र लिखा था। इसके अलावा उन्होंने इस विषय पर व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर भी स्मारक डाक टिकट जारी करने का अनुरोध किया था। मंत्रालय ने प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए इसे स्वीकृति दे दी।

सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा व्यापक मंच

सांसद सावित्री ठाकुर ने कहा कि भोजशाला भारतीय सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। उनके अनुसार, स्मारक डाक टिकट जारी होने से इस ऐतिहासिक स्थल की पहचान देश और विदेश में और मजबूत होगी। साथ ही नई पीढ़ी को भी इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

केंद्र सरकार का जताया आभार

इस निर्णय पर सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए लगातार काम कर रही है और भोजशाला पर स्मारक डाक टिकट की स्वीकृति उसी प्रयास का हिस्सा है।

पर्यटन और पहचान को मिल सकता है बढ़ावा

सांसद ने उम्मीद जताई कि इस फैसले से धार और मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलेगी। साथ ही सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

Related to this topic: