Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > प्रदेश

Amit Shah Meets MP CM Mohan Yadav

दिल्ली में अमित शाह से मिले CM डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं एमपी सीएम मोहन यादव, मंत्री विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल ने भी की मुलाकात। मंत्रिमंडल विस्तार और राज्य की राजनीतिक चर्चा।


दिल्ली में अमित शाह से मिले cm डॉ मोहन यादव  राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र खत्म होते ही एमपी की राजनीति की हलचल तेज हो गई। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक दिल्ली पहुंचे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उनके साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे। सिर्फ सीएम ही नहीं, बल्कि पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी अलग-अलग समय पर अमित शाह से बैठक की। सूत्रों का कहना है कि यह बैठक लंबे समय से टल रही एमपी की राजनीतिक और संगठनात्मक योजनाओं से जुड़ी थी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, सीएम डॉ. मोहन यादव ने अमित शाह से भोपाल में यूनियन कार्बाइड की भूमि पर गैस कांड स्मारक निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके अलावा उज्जैन में विक्रमोत्सव और बालाघाट में बैगा महोत्सव के आयोजन की जानकारी भी साझा की। मंत्री विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल ने भी शाह से मुलाकात कर प्रदेश की संगठनात्मक गतिविधियों और स्थानीय राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।

height=415

नितिन नवीन से भी मुलाकात

दिल्ली में सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी बैठक की। इसमें एमपी के नेताओं के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने और संगठनात्मक विषयों पर मंथन हुआ। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि आगामी दो महीने में मोदी मंत्रिमंडल में बदलाव के बाद मध्य प्रदेश में भी मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।  

राजनीतिक और सांस्कृतिक चर्चा

मुलाकात के दौरान सीएम ने केंद्रीय गृहमंत्री को बालाघाट में होने वाले बैगा महोत्सव में आमंत्रित किया। वहीं, उज्जैन के विक्रमोत्सव और भोपाल स्मारक निर्माण जैसे मुद्दों पर मार्गदर्शन लिया गया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस मुलाकात की तस्वीर भी साझा की, जिसमें अमित शाह के साथ उनके सकारात्मक और मैत्रीपूर्ण भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।  

Related to this topic: