Breaking News
  • जम्मू-कश्मीर में 28 दिनों में 733 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 47 के घर पर बुलडोजर चला
  • नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए: शोरूम और 7 दुकानें जलकर राख
  • हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ, मां वाग्देवी की पूजा हुई
  • एमपी में हर पाठ्यक्रम में शहीद की पत्नी और बच्चों के लिए एक सीट आरक्षित रहेगी
  • बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी
  • ISIS के नंबर-2 कमांडर की अमेरिकी ऑपरेशन में मौत, अफ्रीका में छिपा था
  • नीदरलैंड में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत बड़े सपने देख रहा

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

दिल्ली में जज की खुदकुशी, जांच शुरू

दिल्ली में जज ने की खुदकुशी: कड़कड़डूमा कोर्ट के अधिकारी अमन शर्मा की मौत, आखिर क्या हुआ?

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के जज अमन कुमार शर्मा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सफदरजंग इलाके में मिला शव, पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी।


दिल्ली में जज ने की खुदकुशी कड़कड़डूमा कोर्ट के अधिकारी अमन शर्मा की मौत आखिर क्या हुआ

दिल्ली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कड़कड़डूमा कोर्ट में कार्यरत जज अमन कुमार शर्मा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है उनका शव सफदरजंग इलाके में मिला, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल, शुरुआती जानकारी में फांसी लगाकर जान देने की बात सामने आई है।

कहां और कैसे हुई घटना?

दरअसल, यह घटना दिल्ली के सफदरजंग इलाके की है, जहां जज अमन शर्मा का शव मिला। पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल को जांच के लिए सील कर दिया गया प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन अभी सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

कौन थे अमन कुमार शर्मा?

अब समझिए कि आखिर अमन शर्मा कौन थे। वह दिल्ली न्यायिक सेवा के अधिकारी थे और कड़कड़डूमा कोर्ट में तैनात थे आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, उन्होंने 2021 में सेवा जॉइन की थी और अलग-अलग न्यायालयों में काम कर चुके थे हाल ही में वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में भी अहम जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 

 पुलिस क्या कह रही है?

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के लोगों व संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। 

Related to this topic: