Breaking News
  • मध्य प्रदेश में 5वीं का रिजल्ट 95%, 8वीं का 94% रह, :टॉप टेन जिलों में नरसिंहपुर नंबर वन
  • 48 साल बाद जगन्नाथ मंदिर के रत्नों की गिनती शुरू: जेमोलॉजिस्ट, बैंक अफसर मौजूद रहे
  • केंद्र से UDAN 2.0 योजना को मंजूरी, 100 एयरपोर्ट बनेंगे
  • 28 मार्च से IPL का सबसे बड़ा सीजन: 84 मैच खेले जाएंगे, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी
  • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं:कीमतों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई- सरकार
  • ईरान का दावा अमेरिकी जंगी जहाज अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागी, इलाका छोड़कर भागा

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

दिल्ली में भीषण सड़क हादसा

दिल्ली में भीषण बस हादसा, 2 की मौत, 23 घायल

राजधानी दिल्ली के करोल बाग में डबल डेकर बस पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई और 23 यात्री घायल हो गए। बस जयपुर से दिल्ली आ रही थी।


दिल्ली में भीषण बस हादसा 2 की मौत 23 घायल

राजधानी दिल्ली से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। करोल बाग में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार 24 मार्च को देर रात बड़ा हादसा हो गया। राजस्थान से आ रही एक डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बस में करीब 25 से 30 यात्री सवार थे और यह जयपुर से दिल्ली के फतेहपुरी और सदर बाजार की ओर जा रही थी। हादसा रात करीब 1:08 बजे हुआ, जब बस का चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया।

घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज
हादसे में घायल यात्रियों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से 12 घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल, 10 को गंगा राम अस्पताल और एक को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त
हादसे कितना भयानक हुआ था इसका अंदाजा बस की स्थिति देखकर लगाया जा सकता है। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया, शीशे चकनाचूर हो गए और एक पहिया तक बाहर निकल गया। पीछे का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। बस के अंदर फंसे यात्रियों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली गई। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर बस को संभालते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

ड्राइवर हिरासत में, जांच जारी
पुलिस ने बस चालक पंकज कुमार को हिरासत में ले लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर का नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है।

Related to this topic: