Datia by election BJP Disciplinary Proceedings
एक्सक्लूसिव

Breaking: दतिया उपचुनाव हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन ! जिला संगठनात्मक संरचना तत्काल प्रभाव से भंग

दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। समीक्षा समिति की अनुशंसा पर दतिया जिला भाजपा की पूरी संगठनात्मक संरचना तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई।

By : संजय चतुर्वेदी
Breaking: दतिया उपचुनाव हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन ! जिला संगठनात्मक संरचना तत्काल प्रभाव से भंग

BJP Disciplinary Proceedings

भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आवास पर हुई समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश संगठन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दतिया जिला भाजपा की पूरी संगठनात्मक संरचना तत्काल प्रभाव से भंग कर दी है। यह कार्रवाई उपचुनाव परिणामों की समीक्षा के लिए गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर की गई है।

प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर दतिया जिले की वर्तमान संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

जिलाध्यक्ष से लेकर मंडल स्तर तक सभी पदमुक्त

आदेश के मुताबिक जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभागों सहित पूरे जिला संगठन की सभी वर्तमान इकाइयों को पदमुक्त कर दिया गया है। अब प्रदेश नेतृत्व जल्द ही नई संगठनात्मक टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू करेगा।

हार के बाद शुरू हुई थी समीक्षा

दतिया उपचुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास पर वरिष्ठ नेताओं की बैठक में हार के कारणों पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठन की भूमिका, चुनावी रणनीति और भीतरघात की शिकायतों की समीक्षा के लिए दो सदस्यीय समिति बनाई गई थी। इसी समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

भीतरघात और संगठन की निष्क्रियता पर फोकस

पार्टी सूत्रों के अनुसार, समीक्षा के दौरान चुनाव में अपेक्षित संगठनात्मक सक्रियता नहीं मिलने और कुछ पदाधिकारियों पर प्रत्याशी के पक्ष में पूरी ताकत से काम नहीं करने की शिकायतें सामने आई थीं। टिकट वितरण के बाद सामने आए असंतोष और चुनाव प्रचार के दौरान संगठन की कार्यशैली भी समीक्षा का हिस्सा रही।

आशुतोष तिवारी ने दिए भीतरघात के सबूत

जानकारी के अनुसार, बीजेपी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने  पार्टी को भीतरघात के सबूत  भी सौंपे थे। दिल्ली को आज समीक्षा की विस्तृत रिपोर्ट भी भेजी गई थी। इसके बाद हार की समीक्षा के लिए दो सदस्य समिति का गठन किया गया था। भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे और अंबाराम कराड़ा ने हार की समीक्षा की। 

आगे और जिलों में भी हो सकती है कार्रवाई

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दतिया में हुई कार्रवाई केवल एक जिले तक सीमित नहीं रह सकती। प्रदेश नेतृत्व अन्य जिलों की संगठनात्मक कार्यप्रणाली की भी समीक्षा कर रहा है। जिन जिलों में संगठन पर गुटबाजी, अनुशासनहीनता या व्यक्तिगत प्रभाव की शिकायतें हैं, वहां भी आने वाले दिनों में फेरबदल संभव माना जा रहा है।

भाजपा नेतृत्व का संकेत है कि भविष्य में संगठनात्मक अनुशासन, जवाबदेही और चुनावी प्रदर्शन को प्राथमिकता दी जाएगी। इसी आधार पर नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, ताकि आगामी चुनावों से पहले संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाया जा सके।

संबंधित सामग्री

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण में 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 3 लाख 83 हजार से ज्यादा महिलाएं हैं। जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 16 नवंबर से होंगी।

Nov 06, 2026
 Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी मिली है। बिहार 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ पहला मैच खेलेगा।

Nov 06, 2026
CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी। परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी, 10वीं 9 मार्च और 12वीं 9 अप्रैल तक चलेगी।

Nov 06, 2026
Sanitation Worker Strike: मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे स्वच्छता मित्र

Sanitation Worker Strike: मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे स्वच्छता मित्र

भोपाल नगर निगम के सफाई कर्मियों ने मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर दी। 4 नवंबर से ठप सफाई व्यवस्था अब पटरी पर लौटेगी।

Nov 06, 2026
UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 4543 नवचयनित दरोगाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि यूपी में अब भाई भतीजावाद नहीं, सिर्फ योग्यता और मेरिट से नौकरी मिलेगी।

Nov 06, 2026