Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

80th Independence Day bhopal

80th Independence Day: सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 80वें स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह गरिमामय और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया।


80th independence day सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा ली परेड की सलामी

80th Independence Day: सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी |

80th Independence Day: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 80वें स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह गरिमामय और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। लाल परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रशासन द्वारा लाल परेड मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्य आयोजन से पहले गुरुवार को अंतिम तैयारियों का जायजा लेने के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया था, जिसमें ध्वजारोहण से लेकर परेड और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकियों को परखा गया था।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर झीलों की नगरी भोपाल के प्रशासनिक व शासकीय भवनों को लाइटिंग से सजाया गया है। पूरा शहर देशभक्ति के रंगों में डूबा हुआ नजर आ रहा है और आम जनमानस में भी उत्साह देखा जा रहा है। लाल परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में राज्य शासन, पुलिस विभाग और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related to this topic: